
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पुर्वी सिंहभूम जिला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश साहू का सामाजिक संस्था युवा शक्ति सेवा संघ के द्वारा सोनारी सामुदायिक विकास भवन मे फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से संघ के संयोजक छगन सिँह, उपाध्यक्ष पिंटू शाह, महासचिव लोकनाथ साहू, सचिव प्रेम कुमार, सचिव सन्नी यादव, बासु देव यादव एवं सदस्य राकेश मौजूद थे।



