Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -सूर्यमंदिर में श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां हुई पूर्ण, पूर्व मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
Top Stories

जमशेदपुर -सूर्यमंदिर में श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां हुई पूर्ण, पूर्व मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 18, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

35 सदस्यों की आचार्यों की टीम समेत 15 सदस्यों के कथावाचक की टीम 21 को पहुंचेंगी शहर

जमशेदपुर: सूर्यमंदिर कमिटी द्वारा नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा व साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए बड़ी बैठक मंगलवार को अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में सिदगोड़ा सूर्यमंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में 22 फ़रवरी से 28 फ़रवरी तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के संबंध में दिए गए दायित्वों का विस्तारपूर्वक जायजा लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि श्रीराम मंदिर में रामदरबार की मूर्तियों के प्राण-प्रतिष्ठा व विभिन्न आयोजन की सफलता व भव्यता हेतु सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। कमिटी की ओर से शहर के सभी घरों तक आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। प्रभु श्रीराम के नगर भ्रमण में बैंड, डीजे, झांकी, ध्वज समेत आतिशबाजियां भव्यता प्रदान करेंगे। कमिटी ने बताया कि 24 फरवरी को कलश यात्रा में 5 हजार महिलाएं शामिल होंगी। बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हेतु 35 सदस्यीय आचार्यों की टीम समेत संगीतमय श्रीराम कथा में 15 सदस्यों की टीम 21 फरवरी को जमशेदपुर पहुंचेगी।

बैठक में शामिल सूर्य मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवार दास ने कहा कि आयोजन में लगे सभी रामभक्तों के समर्पण भाव से कार्यक्रम ऐतिहासिक बनेगा। कहा कि भारत देश को किसी राजनीतिक दल ने नही बनाया, भारत को ऋषि मुनियों ने बनाया। इन्हीं ऋषि मुनियों के कारण भारत की पहचान विश्व गुरु के रूप में थी। आज के आधुनिक युग में आधुनिकता के कारण लोग आध्यत्म से दूर हो गए हैं। आध्यात्म से ऊर्जा का संचार होता है। सूर्य मंदिर कमिटी ने वर्ष 2002 से ही निरंतर धार्मिक आयोजन के साथ लोगों में आध्यात्मिक भावना को बल दिया है। हालिया दिनों पर उन्होंने कहा कि विफ़लता जीवन का हिस्सा है, अनेकों कार्यों में असफलता हाथ लगती है, परंतु घबराने के बजाय हमें अच्छे कार्य अच्छे मन से करते रहना चाहिए। गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि फल की चिंता किए बिना हमें अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से श्रीराम कथा का श्रवण व अनुष्ठान में शामिल होने का आग्रह किया।

सूर्यमंदिर परिसर में 5 कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। जहाँ एक कुंड में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी धर्मपत्नी के संग प्रतिदिन शामिल होंगे। वहीं, 4 कुंड में 2 जोड़े यज्ञ में शामिल होंगे। कमिटी ने बताया कि 22 से 28 फरवरी तक महायज्ञ में समयानुसार शामिल होने वाले इक्षुक जजमान दंपति सूर्यमंदिर कमिटी से संपर्क कर तिथि को नोट करा सकते हैं। जजमान बनने के लिए 5100 की आहुति तय की गई है, कमिटी की ओर से यज्ञ में शामिल होने हेतु वस्त्र का प्रबंध किया गया है। 29 फ़रवरी को महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम तय किया गया है।

बैठक में मुख्यरूप से अध्यक्ष संजीव सिंह,भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार,चंद्रशेखर मिश्रा,मिथिलेश सिंह यादव,पवन अग्रवाल,गुरदेव सिंह राजा,कमलेश सिंह,भूपेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह,योगेश मलहोत्रा,हरि किशोर तिवारी,गुंजन यादव,खेमलाल चौधरी,हलदर नारायन साह,मंटू बनर्जी,मुन्ना अग्रवाल,कुलवंत सिंह बंटी, संजय सिंह,शशि कुमार,विश्वनाथ सरकार,दीपक विश्वास,पुष्पा तिर्की,रूबी झा,नीलू झा,सोनिया साहू,ज्योति अधिकारी,ममता कपूर,सीमा दास,रामदुलारी देवी,सीता सिंह,किरण सिंह,पप्पू मिश्रा,सतबीर सिंह सोमू,प्रेम झा,अमरजीत सिंह राजा,काजू सांडिल्य,श्रीराम प्रसाद,प्रोबिर चटर्जी राणा,दीपक झा,ध्रुव मिश्रा,संतोष ठाकुर,रमेश नाग समेत अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :475 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द, 27 लाख जुर्माना

July 26, 2026

Jamshedpur News :मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का 27 जुलाई को धरना

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.