
रवि कुमार झा.जमशेदपुर.16 जुलाई
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के रिंग रोड के पास बिती रात सडक दुर्घटना में म़ृत भाजपा नेता उपेन्द्र सिहं का पुत्र युवराज सिंह का आज मानगो के स्वर्णरेखा घाट में अतिम संस्कार कर दिया गया । उससे पुर्व उपेन्दर सिंह के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्वी से विधायक रघुवर दास, पूर्व जिला-अध्यक्ष बिनोद सिंह,अभय सिंह उज्जैन, भाजयुमो के पूर्वअध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंहतन महतो, मनोज पाठक, राकेश सिंह, सोनू खान,अंकित आनंद,रविशंकर पाण्डेय,अन्य भाजपाई समेत विभिन्न सामजिक तथा राजनीतिक संगठनों के लोग पहुंचे थें | उपेन्द्र एवं उनके शोकाकुल परिवार से मिल कर सांत्वना दिया .
वही दुसरी ओर युवराज को टक्कर मारने वाले की बस के चालक की गिरफ्तारी को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व रविशंकर पाण्डेय एवं अंकित आनंद ने संयुक्त रूप से किया ,जिस क्रम में क्षेत्र की सभी मिनी बसों एवं ऑटो के परिचालन को बंद रखा गया था हालांकि बाद में स्कूली बच्चों को हो रहे असुविधाओं को देखते हुए आंदोलनकर्ताओं ने निर्णयलिया की क्षेत्र में स्कूल एवं अस्पतालों में सेवा देने वाले ऑटो को बंद मुक्तरखा जाएगा | इस क्रम में खड़ंगाझार चौक, प्लाज़ा चौक, टेल्को लेबर-ब्यूरोगोलचक्कर पर भाजपाईयों ने जम कर प्रशासन एवं बदहाल ट्राफिक व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की गई और टायर भी जला कर विरोध प्रर्दशन किया गया | मांग किया गया की जल्द से जल्द आरोपी चालाक को गिरफ्तार किया जाए एवं क्षेत्र में ट्राफिक नियमों को सख्ती से लागू करवाया जाए |जिसमें मुख्य रूप से टेल्को मंडल के महामंत्री राकेश सिंह,पंकज मिश्रा,बिनोदप्रसाद,रविशंकर पाण्डेय,अंकित आनंद, मो.आम़िर,मो.सुलतान,विकास कुमारशर्मा,गौरव सिंह,आदि कार्यकर्ता शामिल थें | आन्दोलन के पश्चात भाजपाईयों नेकहा की जल्द हीं क्षेत्र में मिनी बसें एवं टाटा-मोटर्स के सेंट्रल बस के तेज़रफ़्तार एवं खौफ़नाक चाल पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा घोड़ाबाँधा मंडल उग्र आन्दोलन करेगी |


स्कूल के टीचर एवं मित्र भी पहुंचे श्रधांजलि देने
अपने चहेते मित्र एवं पूर्व छात्र को अंतिम विदाई देने स्व.युवराज सिंह केस्कूल के कई मित्र एवं शिक्षक पहुंचे थें जो युवराज के साथ पढ़ते-पढ़ाते थें |पार्थिव शरीर देख करसभी की आँखें नाम थीं, और सभी ने अपने करीबी मित्र एवं छात्र रहे युवराज कोश्रधांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी | इस क्रम में स्कूल के वरीय शिक्षक मानसिंह एवं विजय कुमार शर्मा उपस्थित थें, इनके अलावे स्कूल के दिनों में युवराज केसहपाठी रहे युवा भाजपा नेता अंकित आनंद, देवब्रत यादव, प्रतीक प्रशांत, समेतअन्य मित्र उपस्थित थें |बताया जाता है कि युवराज विधा भारती चिन्मया स्कुल का छात्र था और फिलहाल भुवनेशवर नें रह कर इंजीनियरिंग की पढाई कर रहा था.और एक माह की छुट्टियो में जमशेदपुर अपने घर आया हुआ था. मंगलवार की रात उसकी स्कुटी को मिनी बस ने अपने चपेट में ले लिया था जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गया ।
यथाशीघ्र मामले में गिरफ्तारी हो : अर्जुन मुंडा
इस दरम्यान भाजपा नेता श्री उपेन्द्र सिंह के शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना देने टेल्को घडी पार्क स्थित आवास पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा नेमौके पर उपस्थित टेल्को थाना प्रभारी कमलेश्वर पाण्डेय को इस मामले मेंयथाशीघ्र जांच कर आरोपी के गिरफ्तारी की हिदायत भी दी है |

