
जमशेदपुर।


पिछले 5 महीने से वेतन नही मिलने से परेशान एमजीएम के ए ग्रेड के नर्सिंग अनुबंधकर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के आश्वासन के बाद कल से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया है।स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि श्री राजेश बहादुर को जब हड़ताल की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने हस्तक्षेप कर इस मामले की सूचना स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी को दी।तब स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता करने के लिए अपने कदमा स्थित कार्यालय में बुलाया।प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि पिछले 5 महीने से उन्हें वेतन नही मिल पा रहा है, जिससे उन लोगों को बहुत समस्या हो रही हैं।प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि ठेकेदार का व्यवहार भी उन लोगों के प्रति सही नहीं हैं।ठेकेदार बात नही सुनता है।स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल के बातों को ध्यान से सुना और कुछ दिनों में उनका वेतन रिलीज करवाने की बात की साथ ही उन्होंने ठेकेदार के मामले में जांच करवा कर कड़ी कार्यवाई करने की बात प्रतिनिधि मंडल को कही।स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन से कर्मी खुश और संतुष्ट दिखे और प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया।

