
जमशेदपुर: जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के जन्मदिन को भाजपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। शनिवार सुबह से ही बिस्टुपुर स्थित कार्यालय पर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। विद्युत महतो ने अपने परिवारजनों के साथ केक कटिंग कर जन्मदिन मनाया तो वहीं, जमशेदपुर महानगर के साकची कुलसी रोड स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद संग आकर्षक केक कटिंग कर जन्मदिन मनाया। जिला कार्यालय में उपस्थितजनों ने पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर विद्युत महतो के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं व्यक्त की। सोशल मीडिया पर भी सांसद के जन्मदिन की विशेष धूम रही, अपने लोकप्रिय सांसद के साथ फोटो साझा करते हुए सैकड़ो समर्थकों ने पूरे दिन जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त की। जिला कार्यालय पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिले प्रेम और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ, कार्यकर्ताओं के प्यार और अपनेपन को हृदय से स्वीकार करता हूँ जिन्होंने इसे विशेष बना दिया। जमशेदपुर की जनता का प्यार और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे। जनता के उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने में तन-मन से हमेशा तत्पर रहूँगा।


इस दौरान मुख्यरूप से महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, सरोज महापात्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, खेमलाल चौधरी, हलधर नारायण साह, अजय श्रीवास्तव, चितरंजन वर्मा, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, संजीव कुमार, दीपू सिंह, राजेश साव, प्रदीप सिंह, काजू सांडिल्य, दीपक पारिख, विनोद गुप्ता, मंजीत सिंह, एस कार्तिक, शशि यादव, संजय तिवारी, मुकेश शर्मा, पप्पू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

