
बर्मामाइंस हरिजन बस्ती में दिया माता पिता से प्यार करने का संदेश
जमशेदपुर। गुरूवार को बर्मामाइंस हरिजन बस्ती में हरिजन समाज के 56 बुजुर्गों को उनके जरूरत के अनुसार उपहार स्वरूप गिफ्ट देकर समाजसेवी सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन पप्पू सरदार ने अनोखे अंदाज में वेलेंटाइन डे (जिसे लोग प्यार दिवस के रूप में भी मनाते है) मनाया। बुजुर्गों के परिजनों संग पप्पू सरदार ने उनके पांव धोये और उनका आर्शीवाद लिया। मौके पर पप्पू सरदार द्धारा माता-पिता के साथ प्यार करने का संदेश लिखे सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फोटो के साथ कई पोस्टर भी लगाये गये थे। मुखिया कालिया मुखी एवं शिबू मुखी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम हरिजन बस्ती में गुरूवार की शाम को आयोजित किया गया। पप्पू सरदार द्धारा किसी को बैसाखीे, तो किसी को चश्मा, कपडें का जुता, साडी, शाॅल दिया गया। इसी बस्ती के रहने वाले मनीष मुखी नामक एक युवक की दोनों किडनी खराब हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पप्पू सरदार ने तत्काल नगद पांच हजार रूप्ये दिया और कहा कि इससे बड़ा वेलेंटाइन डे नहीं हो सकता। ऐसे व्यक्ति को सहयोग करें और उन्हें प्यार करें। मनीष मुखी की पत्नी रीना मुखी ने बताया कि डाक्टरों का कहना हैं कि इलाज में लगभग 30 लाख रूप्ये खर्च होगें। मौके पर पप्पू सरदार ने कहा कि प्यार करने के अनेक रूप होते हैं। माता-पिता के साथ प्यार कर इस दिन को यादगार बनाया जा सकता हैं। प्रेम कभी योजना बना कर न होता है और न ही किया जा सकता है। हम अपने माता-पिता, भाई-बहन और इष्ट-मित्रों को उपहार देकर, उनके साथ समय बिता कर उनकी खुशियां बढ़ा सकते हैं। परिवार और समाज बचाने के लिए इसका प्रयास सभी लोगों को करना चाहिए।

