Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur Today News : Khaber Dopher @2PM शहर के दस बड़ी खबर करने के लिए यहां करे Click
Top Stories

Jamshedpur Today News : Khaber Dopher @2PM शहर के दस बड़ी खबर करने के लिए यहां करे Click

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 8, 2021Updated:November 8, 2021No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रवि झा( [email protected])

Jamshedpur (08  नवबंर )
झारखंड के स्टील सिटी जमशेदपुर की दस खबर के साथ एक बार फिर हम हाजिर है।  हमारे पेज में एक बार  फिर  आप सबों का स्वागत है।    शहर और इसके आस पास क्षेत्रो की दस खबर के साथ एक बार फिर हम हाजिर है।लेकिन इसके लिए आपको www.biharjharkhandnewsnetwork.com को जरुर पढे।हमारा प्रयास कैसा लग रहा है आपको जरुर बताए ताकि इसे और बेहत्तर  बना सके। 

1.नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

जमशेदपुर।

नहाय- खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ 2021 की आज से शुरूआत हो रही है। वैसे तो यह त्योहार मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर  प्रदेश में मनाया जाता है। लेकिन आजकल बहुत से लोग इस व्रत को करने लगे हैं। इस लोक आस्था के पर्व पर छठ व्रती उगते और डूबते डुए सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी आराधना करती हैं। यह त्योहार सूर्य षष्ठी व्रत भी कहलाता है इस कारण इसके छठ भी कहा जाता है। इस व्रत को साल में दो बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में में मनाया जाता है। बता दें कि कार्तिक मास में किए जाने वाले छठ की अधिक मान्यता है।

2 शहर में चोरो का आतंक जारी, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह वर्कर्स फ्लैट एक घर में लाखों की चोरी
जमशेदपुर।
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह वर्कर्स फ्लैट नंबर एच 2 में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय फ्लैट मालिक मो एहतेमाशुद्दीन अपने परिवार के संग शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गए हुए थे। जब परिवार रात 10 बजे वापस शहर पहुंचा तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है. साथ ही घर में समान बिखरे होने के साथ समानों की चोरी हो गई है। वही चोरी की सूचना पर बिष्टुपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

3 .सोमवार को पेट्रोल 98.45   और डीजल 91.48

जमशेदपुर।

जमशेदपुर में पेट्रोल व डीजल के दामों मे कोई वृद्दि नही की गई है।  IOC  से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत 98.45 रुपया होगा। जबकि डीजल की कीमत 91.48 प्रतिलीटर रहेगा।

4 .मानगो के  डिमना मुख्य सड़क स्थित आकाश टावर का प्रवेश द्वार नरकीय हालत

जमशेदपुर
मानगो के  डिमना मुख्य सड़क स्थित आकाश टावर का प्रवेश द्वार नरकीय हालत में है ।  नाला जाम रहने के कारण फ्लैट में लोगो का आना जाना मुश्किल हो गया है ।वही इससे परेशान सोसाइटी की महिलाओं ने भाजपा नेता विकास सिंह को फोन कर बताया वस्तूस्थिती की जानकारी दी।स्थानिय माहिलाओं के बुलावे पर भाजपा नेता आकाश टावर पहुंचे । इस सबंध में विकास सिंह ने बताया कि स्थिति इतनी नरकीय हैं कि लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है नाले का गंदा पानी फ्लैट के मुहाने में जमा हो गया है सोसायटी के लोगों ने बताया कि कई दिनों से हम सभी परेशान हैं सोसाइटी की अनेकों महिला छठ का पर्व कर रही है कैसे छठ व्रतधारी गंदे पानी से गुजरकर छठ करने नदी जाएगी।

5. विधायक सरयू राय के पहल पर हुडको स्थित थीम पार्क का गेट खुला |

जमशेदपुर।

भाजमो के संरक्षक  सरयू राय के प्रयास से थीम पार्क आम जनता के लिए खुल गया । विदीत हो की कोरोना महामारी के दौरान सरकार सभी पार्क को बंद रखी थी,परंतु झारखंड सरकार के आदेश पर सभी पार्क खुलने के बावजुद भी थीम पार्क आम लोगों के लिए बंद थी,यह जानकारी पार्टी के कार्यकर्ताऔं के द्वारा विधायक श्री सरयु राय को दी गई जिसके फलस्वरूप आज भाजमो के प्रयास से बंद गेट को खुलवाया गया | जिससे लोगों में काफ़ी खुशी देखनो को मिली |

6.सिदगोड़ा थाना में शांति समिती की बैठक हुई,छठ को लेकर दिया कई दिशा -निर्देश

जमशेदपुर।

सिदगोड़ा थाना के थाना प्रभारी के अधीनस्थ अधिकारियों की उपस्थिति में , लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व ” छठ पूजा ” के दौरान विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज दिनांक 8 नवंबर 2021 दिन सोमवार को पूर्वाहन 11:00 बजे से शांति समिति के बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें छठ घाटों की साफ-सफाई , घाटों की मरम्मती,  रफ ड्राइविंग , छठ घाटों पर आरक्षी बल की प्रतिनियुक्ति, छठ घाटों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था आदि ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सकारात्मक प्रयास किया गया।

7. JNAC  बच्चो के फुटबांल  से चिह्नीत करेगा नदी का डेंजर  क्षेत्र

जमशेदपुर।

नहाय- खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ 2021 की आज से शुरूआत  हो गई है। वही छठ में किसी प्रकार की परेशानी न हो उसे देखते हुए जमशेदपुर अधिसुचित  क्षेत्र समिति ने तैयारिया शुर कर दी है। JNAC ने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी  घाटों की साफ सफाई करवा दी है। अब छठ घाटों में किसी प्रकार की परेशानी न हो उसे देखते हुए नदी में डेंजर जॉन को चिह्नीत कर दिया गया है। इस बार बैलून की जगह बच्चो के फुटबांल को रखा जाएगा। इसके लिए करीब पांच  फुटबांल मांगाए गए है।

8.भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने  छठ व्रतियों के लिए निशुल्क 2 क्विंटल लौकी का वितरण गोलमुरी में किया

जमशेदपुर।

भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने लोक आस्था महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर छठ व्रतियों के लिए निशुल्क 2 क्विंटल लौकी का वितरण गोलमुरी में किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव , भाजपा जिला मंत्री मनजीत सिंह गिल ,भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल वरिष्ठ भाजपा नेता अप्पा राव हरे राम यादव मनी मोहंती कौस्तव राय अमरेंद्र कुमार अशोक घोष सीनू राव बलवीर सिंह बबलू इंदरजीत सिंह कामेश्वर साहू देवाशीष झा राकेश गिरी पप्पू कुमार हनी परिहार सोनू चौधरी बब्बू तिवारी वेणु लाल आदर्श सिंह पीयूष पाल राहुल कुमार शेखर पांडे अभिषेक डे शैलेश कुमार आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

9.बिरहोर बस्ती एवं बंगाल सिमा से सटे दलदली गांव में डालसा चलाया जागरूकता अभियान , ग्रामीणों को दी गयी कानूनी जानकारी ।

जमशेदपुर । आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में डालसा द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता मोबाइल वैन करनडीह ब्लॉक के सुदूर गांव बिरहोर बस्ती एवं बंगाल सिमा से सटे दलदली गांव में पहुँची । डालसा टीम ने घर घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके समाधान के उपाय बतलाये । इस दौरान ग्रामीणों को विधिक जानकारी भी दिया गया और वहां मौजूद लोगों को कानून व सरकारी योजनाओं से सम्बंधित बुकलेट व पम्पलेट भी बांटा गया । डालसा टीम ने बिरहोर बस्ती में जाकर वहां विलुप्त हो रहे आदिम जन जाति के लोगो से मिले और उनके रहन सहन एवं मुलभुत समस्याओं से अवगत हुए । इस दौरान वहां देखा गया कि बिरहोर जाति के लोग आज भी विकास से कोसों दूर हैं । बस्ती में बिरहोर समुदाय के लोग जर्जर मकान एवं झाड़ फुस के घर में रहने को मजबूर हैं । ग्रामीणों ने डालसा टीम को बताया कि बिरहोर बस्ती में 2003 में ही विरसा आवास बनाया गया था जो आज मरम्मति के अभाव में काफी जर्जर स्थिति में आ गयी है । इस बस्ती में लगभग 23 घर बिरहोर जाति के लोग रहते हैं , पर ये लोग आज भी मुलभुत सुविधाओं से बंचित हैं । साथ ही लोगों में शिक्षा व जागरूकता की भी कमी है । बस्ती में  नाली , गली एवं रोड का अभाव देखा गया । डालसा टीम ने बस्ती वासियों की शिकायत को सम्बंधित विभाग तक पहुँचाने का आश्वासन दिया

10 जमशेदपुर के बाजारों मे उमड़ी भीड़

नहाय- खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ 2021 की आज से  शुरुआत हो गया है। वही छठ के प्रसाद के लिए आज जमशेदपुर के बाजारों   में भीड़ देखी जा रही है। वही किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो उसे लेकर जिला प्रशासन  के द्रारा दंडाधिकारी के साथ पुलिस जवानों को जगह जगह लगाया गया है।वही सादे ड्रेस  मे  पुलिस पदाधिकारी धुम रहे है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :09 अगस्त 2026 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

August 9, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : जॉली ग्रुप का सावन महोत्सव, पूनम सिंह बनीं सावन क्वीन ।

August 8, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम की नई टीम ने संभाला कार्यभार, अंशुल रिंगासिया बने अध्यक्ष

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.