जमशेदपुर।
बारीडीह स्थित एम टाइप पूजा मैदान में सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार शाम संपन्न हुआ। सिल्वर स्टार बॉयज क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। उन्होंने माँ वीणापाणि की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना करते हुए सुख समृद्धि की कामना किया और लोगों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दिए। गुरूवार को उक्त पूजा कमिटी द्वारा पूजन के बाद भोग प्रसाद वितरित की जाएगी। उद्घटान के मौके पर कमिटी के जितेंद्र मिश्रा,राम साहू,गोलू तिवारी,विक्की समेत काफ़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थें।



