JAMSHEDPURजिले के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल में लगभग डेढ़ वर्षो से सीटी स्कैन मशीन एवं इको मशीन खराब है आए दिन आर्थिक रूप से कमजोर तबके लोग इसका खामियाजा भुगत रहे हैं एमजीएम अस्पताल के अगल-बगल में कुकुरमुत्ता की तरह डायग्नोसिस सेंटर खुल गए, लोगों को मजबूरन प्राइवेट में सिटी स्कैन कराकर भारी रकम देना पड़ रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी एवम भाजपा नेता विकास सिंह एमजीएम अस्पताल में जाकर अधीक्षक डॉ संजय कुमार एवं उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी से इस मामले में लंबी वार्ता किया, अधीक्षक ने कहा कि कोई भी एजेंसी मशीन बनाने को तैयार नहीं है पेंच कहां फंसा है समझ में नहीं आ रहा है यह सुनकर कुणाल सारंगी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री अरुण सिंह जी से दूरभाष पर बात करके पूर्वी सिंहभूम के लोगों की पीड़ा बताई , अरुण सिंह ने कुणाल सारंगी जी के फोन से अधीक्षक को मशीन बनाने का दिशा निर्देश दिया। इस पीड़ा को देखते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने अपने निजी अकाउंट से ₹10000 की अग्रिम राशि अधीक्षक के नाम से देते हुए कहा कि अगर मशीन बनाने में आपके बताए अनुसार द्वारा 1000000 रुपए खर्च है यह रकम एक हफ्ता के अंदर शहर के लोगों से भिक्षा कर अवश्य ला दूंगा लेकिन मशीन बनाना आप सुनिश्चित करें। अधीक्षक ने राशि लेने से इनकार किया और भरोसा दिलाया कि हम जल्द से जल्द मशीन का निर्माण करवा देंगे।
