
जमशेदपुर।


टेल्को थाना क्षेत्र के गुड़ाबादा से पांच दिन से लापता जमीन कारोबारी तपन दास की शव गुरुवारी की शाम को बाराबांकी से बरामद किया गया है। शव को देखे जाने से लगा रहा है कि उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से अपराधियो के द्रारा यहां फेक दिया गया है।
जानकारी अनुसार टेल्को थाना क्षेत्र के गुड़ाबादा के रहनेवाले जमीन कारोबारी तपन दास बीते 12 जनवरी की शाम के सात बजे अपने घर से ठहलने के लिए निकले थे। उसके बाद उनका कोई पता नही चल पाया। आज एम जी एम थाना क्षेत्र के बाराबांकी से एक अज्ञात शव बरामद किया गया है। शव पाए जाने की सुचना पर तपन दास के परिजनो ने शव की पहचान तपन दास के रुप की है।
वही परिवार के मुताबिक तपन बीते शनिवार की शाम अपने मित्र गुड्डू के साथ निकला था। उसके बाद से ही वह लापता था।
वही इस सबंध में डी एस पी (पटमदा) विजय महतो ने बताया कि पुलिस को सूचना पर बाराबांकी मे सड़क के किनारे एक शव बरामद किया । शव की पहचान टेल्को थाना क्षेत्र के गुड़ाबादा के रहने वाले तपन दास के रुप मे की गई है। चेहरे ने चोट के निशान है। फिलहाल शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

