
जमशेदपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन फोरम की ओर से आदित्यपुर दो एलआईजी स्थित शारदा सदन में एक जल जागृति शिविर सह सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व में आने वाले जल संकट के प्रति लोगों को सचेत किया गया, साथ ही जल संचयन पर जोर देते इस विकट परिस्थिति से निपटने पर गहन विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक सह झारखंड प्रदेश राजद नेता श्रीमती शारदा देवी ने जल के महत्व पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि जल नहीं तो, जीवन नहीं, क्योंकि जल से ही सभ्यता का सृजन होता है। आज की परिस्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है कि हम जल की बर्बादी रोके, जहां तक हो सके और जितना हो सके हम जल का संचयन करें। उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग पर खास जोर दिया। इस मौके पर संस्था एनवायरमेंट प्रोटेक्शन फोरम के अध्यक्ष सुबोध शरण ने कहा कि जल के प्रति लोगों में संवेदनशीलता घट गई है। नदियां प्रदूषित होती जा रही है। उन्होंने नदियों की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए जल संरक्षण को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने जल संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी पर खास जोर दिया| वहीं इस मौके पर खास तौर पर उपस्थित सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि जल संरक्षण का कार्य हमें अपने घर से शुरू करना चाहिए तब जाकर ही अपने कार्यों से हम लोगों को जागरूक कर पाएंगे उन्होंने इस आंदोलन को एक जन आंदोलन का रूप देने पर जोर दिया। इस मौके पर कांग्रेस नेता दिवाकर झा एवं सुरेश धारी ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखें इनके अलावा वार्ड पार्षद अमृता चौधरी एवं जुली महतो के पांडी मुखी ने भी अपने विचारों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम को इंजीनियर अशोक कुमार ,सुजीत कुमार रंजन, विश्वजीत मजूमदार, कमलेश कुमार , संध्या शर्मा, वंदन महतो एवं लक्ष्मण कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजीव प्रधान, रेखा प्रसाद, शांति महतो, नेपाली नंदी समेत अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।



