
जमशेदपुर।


बर्मामाईस पुलिस ने टिस्को पार्किंग एरिया के सामने ट्रको के शीशा तोड़ चालको से चाकू के बल पर पैसा छिनतई के मामले में गिरोह के तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हाल के दिनो में की गई घटना कर लूटे गए समान भी बरामद किया गया है।
इस सबंघ में सीटी डी एस पी अनुपदीप सिंह ने बताया कि बीते 11 सितबंर को बर्मामाईस थाना क्षेत्र के टिस्को पार्किंग एरिया एक टेलर चालक से चाकू दिखाकर दो हजार नगद और मोबाईल की छिनतई कर ली थी। इस मामले में बर्मामाईस थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति छोटू राम , कुभंकरण कुमार और विनोद कर्मकार है। तीनो बर्मामाईस थाना क्षेत्र के एफ सी आई गोदाम के पास रहने वाले है।तीनो के पास लुटे गए मोबाईल बरामद किया गया है।और इनलोगो अपना जुर्म कबुल कर लिया है।

