
राज्यवासियो को होली की शुभकामनाँए दी
संवाददाता,जमशेदपुर,06 मार्च
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में अपने आवास पर जमकर होली खेली ।इस दौरान उन्होने फगुआ के गीतों पर ढोल बजाया ।पत्रकारो से बातचीत में रंगों का त्योहार होली के शुभ अवसर पर समस्त झारखंडवासियों को अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।उन्होने कहा कि राज्य के विकास के लिए संकल्प लेने की जरूरत है हर रंग की अपनी एक अलग संस्कृति है और संस्कृति लोगों को जोड़ती है जो लोग इसे तोड़ना चाहते हैं उन्हें इससे सबक लेने की जरूरत है।
पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास के निधन पर शोक जताया
मूख्यमंत्री रधुवर दास ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रामसुंदर दास के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राजनीति में उनकी एक अलग पहचान थी ऐसे व्यक्ति का हमारे बीच से जाना एक क्षति है।

