|
पटना- राजेश तिवारी
पटना -गया में जदयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी ने व्यवसाई पुत्र आदित्य सचदेवा की गोली मार कर हत्या के मामले मे सत्तारूढ़ महागठबंधन की मुश्किले बढ़ गयी है विपक्ष ने सत्तापक्ष पर जमकर हमला बोला है सबने एक सुर में पूछा है की यह जंगल राज़ नहीं तो क्या है |
केरल के बदले बिहार पर घ्यान दे नीतीश – रवि शंकर प्रसाद
केन्द्रीय संचार मत्री रवि शंकर प्रसाद ने मुख्यमत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी है की वें केरल में चुनाव प्रचार करने के बदले बिहार को संभाले | गाड़ी ओवरटेक करने जैसी मामूली घटना पर जदयू एमएलसी का बेटा ह्त्या कर दे रहा है इससे अराजक स्थिति और क्या हो सकती है | खुद भी केरल में चुनाव प्रचार कर रहे रविशंकर ने कहा की नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी और प्रधान मंत्री नरेँद्र मोदी पर टीका टिपणी करने के बजाये अपने राज्य की स्थिती पर धयान देना चाहिए | नौटंकी बन्द करे नीतीश कुमार :;रामविलाश पासवान | केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा की वे अपनी नौटंकी बन्द करे | नीतीश कुमार जितनी जल्दी हो अपनी पार्टी की एमएलसी के ह्त्यारे बेटे पर कारवाई करे |
यहां आम आदमी सुरछित नहीं ;चिराग़
सांसद चिराग़ पासवान ने कहा की लालू के आते ही बिहार में जंगल राज़ की वापसी हो गयी है | यहाँ आम आदमी भी सुरक्षित नहीं है यह जंगल राज़ नहीं तो क्या है |
क्या गलती था इस मासूम आदित्य का। — प्रेम कुमार
बिहार की सरकार लोगों की सुरक्षा की बात करती है जब उसके पार्टी के नेता या विधायक ही अपराध कर रहे हैं या करवा रहे हैं। पिछले दिनों भी बहुत से ऐसे मामले सामने आये जिसमें सत्तारूढ़ दल के लोग शामिल थे। सुशाशन बाबू दावा पर दावा करते जा रहे हैं कि सबकुछ सही है लेकिन सही कुछ नहीं है। सुशाशन बाबू अपने आप में खोये हुए हैं उन्हें बिहार की नाजुक स्थिति नहीं दिख रहा है वो देश भ्रमण पर निकले हुए हैं। बिहार तो संभल रहा हैं नहीं और देश सँभालने का सपना देख रहे हैं।
जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे ने एक स्टूडेंट को सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने साइड देने में देरी कर दी और घटना के बाद आराम से फरार हो गया। मारे गए लड़के का नाम आदित्य सचदेव है। आदित्य के पिता गया के बड़े पाइप कारोबारी हैं। सरकार जल्द कारवाही करे



