गम्हरिया
—–
उत्पाद् शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में गम्हरिया के सभी स्वर्णकार व्यवसायियों द्वारा शुक्रवार को अपनी दूकानें बन्द रखी गई। इस दौरान दूकानदारों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जबतक सरकार इस शुल्क को वापस नहीं लेती है तबतक उनका देशव्यापी हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर शंकर बर्मन, रतन वर्मा, दिनेश वर्मा, नरेश बर्मन, मोती लाल वर्मा, त्रिलोचन वर्मा, प्रीतम वर्मन, अरविन्द वर्मा समेत कई दूकानदार उपस्थित थे।
