Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » भाजपा की अप्रत्‍याशित जीत के मैन ऑफ द मैन अमित शाह: प्रधानमंत्री
Top Stories

भाजपा की अप्रत्‍याशित जीत के मैन ऑफ द मैन अमित शाह: प्रधानमंत्री

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 11, 2014No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली,10 अगस्त,

भारतीय जनता पार्टी की राष्‍ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भाजपा की अप्रत्‍याशित जीत के मैन ऑफ द मैन अमित शाह थे. उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2014 एक मैच था जिसमें सभी कार्यकर्त्‍ताओं का योगदान सराहनीय रहा. इस मैच के कप्‍तान राजनाथ सिंह थे और मैन ऑफ द मैच अमित शाह.
मोदी ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्‍व में पार्टी नयी उंचाइयों को छुएगी. पार्टी और सरकार एक साथ मिलकर देश को विकास के पथ पर अग्रसार करेंगे. अमित शाह की तारीफ करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि अगर अमित शाह को उत्‍तर प्रदेश का प्रभारी और पार्टी के राष्‍ट्रीय समिति में शामिल नहीं किया जाता तो शायद देशवासियों को उनकी शक्ति का अंदाजा नहीं हो पाता.
नरेन्‍द्र मोदी ने उम्‍मीद जतायी कि अमित शाह को पार्टी ने जो दायित्‍व दिया है वह उसे निभायेंगे और देश और दल के विकास में अहम योगदान देंगे. नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि आज का दिन अमित शाह का दिन है. राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के नेतृत्‍व में संगठन और सरकार जनता की आशा और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयार करेगी. मोदी ने कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन में सरकार विकास के द्वार खोलेगी और कोई कोताही नहीं बरतेगी.
60 दिनों की तुलना 60 वर्षों से
नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि लोग हमारी सरकार के 60 दिनों के काम पर सवाल उठा रहे हैं. जबकि उनके हाथों में देश का बागडोर 60 वर्षों तक रहा और उन्‍होंने देश के स्‍तर को कितना गिरा दिया. उन्‍होनें कहा कि आने वाले दिनों में देश की जनता के सामने सरकार की इच्‍छाशक्ति आ जायेगी. उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि सरकार सभी कार्यकर्त्‍ताओं के साथ देश के विकास के के लिए प्रतिबद्ध है. मोदी ने कहा कि इन 60 दिनों में हमारी सरकार ने कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिये. जिसमें आम लोगों का हित निहित है.
भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी.
उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी. आडवाणी ने कहा कि मैं आज बोलना नहीं चाहता था मैंने उनसे कहा था कि प्रधानमंत्री जी के अलावा और कोई आज न बोलें,लेकिन अध्यक्ष महोदय ने उन्हें बोलने का आदेश दे दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं अध्यक्ष महोदय के आदेश को ना मानने का दुहस्साहस नहीं कर सकता.
आडवाणी ने कहा कि मैं जब स्मरण करता हूं, तो अपने उन तमाम नेताओं की स्मृति मेरे मस्तिष्क में उभरती है, जिन्होंने आज पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया है. आडवाणी ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि अमित शाह अपने कर्तव्यों का पालन भली-भांति करेंगे और पार्टी को ऊंचाई पर ले जायेंगे.
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नाम पर औपचारिक मुहर लगा दी गयी. आज दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में परिषद ने पार्टी अध्यक्ष के रुप में अमित शाह के नाम का अनुमोदन कर दिया.
राजनाथ सिंह ने क्या कहा
बैठक को सबसे पहले संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पार्टी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने लोकसभा में बीजेपी की भारी जीत के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया.
उन्होंने भाजपा की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, वैंकेया नायडु आदि के योगदान की भी सराहना की. उन्होंने अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने यूपी के सालों से पड़े सूखे को दूर किया.
अमित शाह ने क्या कहा
अमित शाह ने राष्ट्रीय परिषद के अपने संबोधन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उनपर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि मुझे इस पद के लिए चुना जाना करोडों कार्यकर्ताओं का सम्मान है. उन्होंने लोकसभा के इस चुनाव में पार्टी की शानदार सफलता का श्रेय विशेष रुप से मोदी-राजनाथ की जोडी को दिया. शाह ने कहा कि यही वह जोडी है जिसने लाखों कार्यकर्ताओं के स्वप्न को पूरा किया.
अमित शाह ने बिहार की राजनीति पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के लोभ में लालू की गोद में चले गये नीतीश. उन्होंने झारखंड के संदर्भ में कहा कि झारखंड के लोग फिर से बीजेपी की सरकार बनाएं. महाराष्ट्र के बारे में अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता विकास और बदलाव चाहती है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र का कबाड़ा कर दिया है. हरियाणा पर उन्होंने कहा कि यह घोटालों से घिरा हुआ है. वहां इस बार बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाएगी.यूपी की चर्चा करते हुए कहा कि यूपी अब सपा से संभल नही रहा है इसलिए अब वहां विधानसभा में भाजपा की जीत जरुरी है.
कांग्रेस की करारी हार पर शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने गरीबों की पार्टी के रुप में नई पहचान बनायी. इस चुनाव में न सिर्फ भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला बल्कि कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का ओहदा भी न देकर उसे इस हद तक छोटा बना दिया.
छह दशक तक भारतीय समाज पर कांग्रेस के विचार छाए रहे. अब समय आ गया है कि समाज में भाजपा के विचारों को स्वीकृति मिले. शाह ने कहा कि कई जगहों पर भाजपा को मजबूत करने का काम अभी बाकी है, अगर पार्टी की पहुंच का विस्तार नहीं हुआ तो हम लंबे समय तक शासन नहीं कर पाएंगे.
चुनाव के बाद पहली बैठक
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘लोकसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के बाद यह राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक है. बैठक में एक प्रस्ताव पास किया जायेगा जिसमें आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों के साथ नयी सरकार की उपलब्धियों और आगे का खाका होगा.’ प्रस्ताव में भाजपा नीत सरकार के विभिन्न फैसलों और आने वाले समय में उठाये जाने वाले कदमों को शामिल किया जायेगा. नकवी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष केंद्रीय नेताओं के अलावा देश भर से करीब 2000 पार्टी नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे.
बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अलावा जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में नहीं है, उन राज्यों में उसके विपक्ष के नेता और पार्टी विधायक दल के नेता भी हिस्सा लेंगे. बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष, पार्टी के महासचिव, विभिन्न मोचो’ के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे. भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी परिषद की बैठक को संबोधित करेंगे. चर्चा में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली एवं अन्य नेता भी हिस्सा लेंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी सहयोगी 50 वर्षीय शाह को 9 जुलाई को पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में भाजपा के नये अध्यक्ष के रुप में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया था. शाह को लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा की जबर्दस्त जीत का श्रेय दिया जाता है जिसके कारण पार्टी बहुमत हासिल कर सकी.
भाजपा के नये अध्यक्ष के रुप में अनुमोदन के बाद अमित शाह नई टीम बनायेंगे. सूत्रों ने बताया कि नई टीम में कई युवा नेता भी शामिल होंगे क्योंकि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करते हुए मतदाताओं और आम लोगों के साथ संबंध मजबूत बनाना चाहती है. संसद के बजट सत्र के जारी रहने के कारण दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलायी गई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :नागरिकों ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघिन के दो शावकों के नाम रखे

January 23, 2026

Jamshedpur News :नेताजी विचार मंच के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

January 23, 2026

Jamshedpur News :जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

January 23, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.