
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,16 जुलाई
शहर में हुए अलग अलग स्थानो में हुए सङक दुर्घटना में जहाँ एक व्यक्ति की मौत हो गई वही चार लोग गंभीर रुप सें घायल हो गए।
सोनारी थाना क्षेत्र के रामनगर के पास दो कारो के बीच आमने सामने हुई टक्कर मे चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिनमे एक स्थिती गंभीर बताई जा रही है।बताया जाता है कि सोनारी थाना क्षेत्र एयर पोर्ट के पीछे रामनगर में इंडीगो कार और मारुती सुजकी में आमने –सामने भीङत हो गईजिसमें चार लोग घायल हो गए ।जिसे इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है चार लोगो मे एक की स्थिती गंभीर बताई जा रही है।
वही दुसरी घटना साकची थाना क्षेत्र के कालीमाटी रोड में सङक पार करते समय मिनी बस के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।घटना के संबध में बताया जाता है कि साकची के गुरुद्वारा रोड निवासी दलवीर सिह( 70) कालीमाटी रोङ को पार करते समय एक मिनी बस ने अपने चपेट में ले लिया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए आनन फानन में स्थानिय लोग गंभीर रुप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दियाय़ बताया जाता है धक्क मारने के बाद बस का चालक बस को खङा कर फरार हो गया ।दलवीर सिंह .टेल्को कंपनी से रिटार्यड हुए थे।और अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा बस्ती मे रहता था।



