जमशेदपुर ,14 जुलाई
हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा सावन की अंतिम सोमवारी को भजन-संध्या की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर सोमवार को कालीमाटी रोड स्थित कार्यालय में संघ के सदस्यों की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन बृजभूषण सिंह ने की। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि चार अगस्त को सावन की अंतिम सोमवारी को इस बार पुन: भजन संध्या में प्रसिद्ध लोक कलाकार, अभिनेता व नई दिल्ली से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद मनोज तिवारी कार्यक्रम प्रस्तुत करने आ रहे हैं। सांसद बनने के बाद तिवारी संभवत: पहली बार झारखंड आएंगे। साकची गुरुद्वारा मैदान में पूर्व की तरह वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जाएगा। इस बार पंडाल का आकार और बड़ा होगा। विद्युत सज्जा समेत अन्य आकर्षण के तौर पर भी जो परंपरा चल रही है, वह सभी होंगी। काले ने सभी सदस्यों से तन-मन-धन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में सदस्यों ने आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान संघ द्वारा हर वर्ष दिए जाने वाले ‘संघ र





