Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल-6 : केरला और ओडिशा ने खेला गोलरहित ड्रॉ 
Top Stories

आईएसएल-6 : केरला और ओडिशा ने खेला गोलरहित ड्रॉ 

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 8, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोच्चि | मेजबान केरला ब्लास्टर्स और ओडिशा एफसी के बीच शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन का 18वां मैच गोलरहित ड्रॉ रहा।

इस ड्रॉ से केरला और ओडिशा दोनों के खाते में एक-एक अंक आए और अब दोनों ही टीमों के चार-चार मैचों से चार-चार अंक हो गए है। दोनों ही टीमों का इस सीजन में यह पहला ड्रॉ है।

दो बार फाइनल में जगह बनाने वाली केरला ब्लास्टर्स ने पहले हाफ में अच्छा खेल दिखाया। हालांकि वह दुभार्गग्यशाली भी रही क्योंकि पहले हाफ में उसे पेनाल्टी नहीं मिली। ओडिशा ने भी पहले हाफ में कुछ मौके बनाए, लेकिन वह भी बढ़त नहीं ले सकी। दोनों ही टीमों ने पहले हाफ में दो-दो बदलाव किए क्योंकि उसके अधिकतर खिलाड़ी इस हाफ में चोटिल होते दिखे।

मेजबान केरला ब्लास्टर्स ने मैच शुरू होते ही बदलाव करने शुरू कर दिए। केरला के बाद ओडिशा ने भी 28वें मिनट में मैच का अपना पहला बदलाव किया।

35वें मिनट में केरला ब्लास्टर्स के सहल अब्दुल समद ओडिशा के तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए गेंद को बॉक्स की ओर लेकर बढ़े। लेकिन नारायण दास ने उन्हें बॉक्स के अंदर गिरा दिया। केरला ने इस पर पेनाल्टी की मांग की और ऐसा लग रहा था कि यह पेनाल्टी है, लेकिन उसकी यह मांग खारिज कर दी गई।

42वें मिनट में ओडिशा के पास बढ़त लेने का मौका आया। जैरी ने नंदकुमार को बॉल थमाई, लेकिन उनका यह शॉट आउट बाहर चला गया। पहले हाफ में पांच मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया और दोनों ही टीमों में से कोई भी बढ़त हासिल नहीं कर पाई।

दूसरे हाफ के शुरू होते ही ओडिशा के कप्तान मार्कोस तेबर की जगह मार्टिन ग्यूडेज मैदान पर आए। इसके 10 मिनट बाद तक भी दोनों में से कोई भी टीम गोल करने के मौके नहीं बना पाई।

58वें मिनट में ओडिशा के पास खाता खोलने का एक बेहतरीन मौका आया। जैरी को राइट फ्लैंक से एक अच्छा पास मिला और उन्होंने इसे नंदकुमार सीकर की तरफ बढ़ाया। लेकिन नंदकुमार का यह शॉट गोल पोस्ट के बिल्कुल साइड से निकल गया और ओडिशा इस सुनहरे मौके को गंवा बैठी।

67वें मिनट में एक बार फिर से केरला ब्लास्टर्स की पेनाल्टी की मांग को रेफरी द्वारा खारिज कर दिया गया। मेजबान टीम के प्रशांत के शॉट को ओडिशा के खिलाड़ी नारायण दास द्वारा ब्लॉक किए जाने के समय केरला को ऐसा लगा कि गेंद दास के कोहनी को छूकर निकली है और उसने पेनाल्टी की मांग की। लेकिन रेफरी ने इस बार भी मेजबान टीम की मांग को ठुकरा दिया।

मैच में 75 मिनट गुजर जाने के बाद बाकी समय केरला के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गया क्योंकि टीम ने पिछले चार गोलों में से दो गोल मैच के 75 मिनट के बाद ही खाए है।

78वें मिनट में केरला ने मैच में अपना अंतिम बदलाव किया और उसने मोहम्मद रफी को बाहर भेजकर बार्थोमोलोव ओग्बेचे को मैदान पर बुलाया। नाइजीरियाई फारवर्ड ओग्बेचे ने जैसे ही मैदान पर कदम रखा स्टेडियम में मौजूद करीब 20 हजार दर्शकों ने शानदार तरीके से उनका स्वागत किया।

86वें मिनट में केरला ने लगभग पहला गोल दाग ही दिया था, लेकिन ओडिशा के गोलकीपर फ्रासिंस्को डोरोंसो ने शानदार सेव करके केरला को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। मैच में निर्धारित समय तक भी दोनों ही टीमें गोल नहीं दाग पाई और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर गुजराती सनातन समाज में भारी जश्न, पूर्व सांसद आभा महतो हुईं शामिल

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल टी-20 लीग में चिन्मया विद्यालय की धमाकेदार जीत, विग इंग्लिश स्कूल को 76 रनों से रौंदा

May 5, 2026

HAJIPUR NEWS: विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित, यात्रियों की सुविधा के लिए सरायगढ़ और देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.