Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ISL 2024-25:कोलासो की वॉली ने मोहन बागान सुपर जायंट को बेंगलुरू एफसी पर दिलाई जीत
Breaking News

ISL 2024-25:कोलासो की वॉली ने मोहन बागान सुपर जायंट को बेंगलुरू एफसी पर दिलाई जीत

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Ryan Williams of Bengaluru FC and Subhasish Bose of Mohun Bagan Super Giant during match 111 between Mohun Bagan Super Giant and Bengaluru FC of the Indian Super League (ISL) 2024-25 season held at the Vivekananda Yuba Bharati Krirangan, Kolkata on 27th January 2025.Dipayan Bose/Focus Sports/ FSDL
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता: मोहन बागान सुपर जायंट ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में बेंगलुरू एफसी को 1-0 से हरा दिया। मैरिनर्स की जीत में लेफ्ट-विंगर लिस्टन कोलासो ने 74वें मिनट में एकमात्र गोल किया। मोहन बागान सुपर जायंट के मिडफील्डर अपुया को मजबूत प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज, घरेलू मैदान पर मैरिनर्स की संघर्षपूर्ण जीत से स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना जरूर प्रसन्न होंगे। मोहन बागान सुपर जायंट 18 मैचों में 12 जीत, चार ड्रा और दो हार से 40 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, कड़े संघर्ष के बावजूद ब्लूज की हार से स्पेनिश हेड कोच जेरार्ड जारागोजा निश्चित रूप से निराश होंगे। बेंगलुरू एफसी 18 मैचों में आठ जीत, चार ड्रा और छठ हार से 28 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर बरकरार है।

मैच का एकमात्र गोल 74वें मिनट में आया, जब लेफ्ट-विंगर लिस्टन कोलासो ने बेहतरीन वॉली से मोहन बागान सुपर जायंट को बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। स्कॉटिश मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट ने अटैकिंग थर्ड में बायीं तरफ से क्रॉस बॉक्स के अंदर डाला, जिसे सेंटर-बैक राहुल भेके ने हैडर करके क्लीयर करना चाहा लेकिन गेंद बॉक्स ठीक बाहर पहुंची और लिस्टन ने दाहिने पैर से करारी वॉली लगाकर गेंद को टॉप लेफ्ट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में उलझा दिया जबकि बेंगलुरू एफसी के गोलकीपर गुरप्रीत संधू ने बायीं तरफ डाइव जरूर लगा लेकिन बचाव नहीं कर पाए।

पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ, क्योंकि दोनों ही टीमें गतिरोध तोड़कर बढ़त बनाने में नाकाम रहीं। लिहाजा, हाफ टाइम ब्रेक पर स्कोर 0-0 था। गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बेंगलुरू एफसी का 68 फीसदी रहा। ब्लूज ने पांच प्रयास किए, जिनमें से दो शॉट टारगेट पर रखे लेकिन गोल नहीं आया। वहीं, गेंद पर 32 फीसदी कब्जा रखने वाली मोहन बागान सुपर जायंट की तरफ से केवल तीन प्रयास किए गए और दो शॉट टारगेट पर था लेकिन गोल नहीं आया। पूरे हाफ के दौरान ब्लूज ने खेल और गेंद पर जबर्दस्त नियंत्रण दिखाते हुए अपने कब्जे में रखा और मेजबान टीम को दबाकर रखा। इस कारण मैरिनर्स अपने हाफ में बेहद डिफेंसिव खेलती नजर आई और उसे हमले करने के मौके नहीं मिले।

यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 11वां मुकाबला था और आज, मोहन बागान सुपर जायंट ने सातवीं बार जीत हासिल की है जबकि बेंगलुरू एफसी ने दो मैच जीते हैं। दो मैच ड्रा रहे हैं। इस परिणाम के साथ ही दोनों टीमों के बीच इस सीजन के मुकाबलों में पलड़ा बराबरी पर रहा, क्योंकि 28 सितंबर को ब्लूज ने अपने घर पर खेले गए रिवर्स फिक्सचर में मैरिनर्स को 3-0 से हराया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.