Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ISL 2024-25 : अलाएद्दीन अजारेई के दो ऐतिहासिक गोल से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने जमशेदपुर एफसी पर लीग डबल पूरा किया
Breaking News

ISL 2024-25 : अलाएद्दीन अजारेई के दो ऐतिहासिक गोल से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने जमशेदपुर एफसी पर लीग डबल पूरा किया

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 14, 2025Updated:February 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Parthib Sundar Gogoi in action during Match No 128 of the Indian Super League (ISL) 2024-25 season played between Jamshedpur FC and NorthEast United FC held at the JRD Tata Sports Complex, Jamshedpur on 13 February 2025. ©Adimazes/ISL
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर,: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 के संघर्षपूर्ण मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हाईलैंडर्स ने रेड माइनर्स पर लीग डबल पूरा कर लिया। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की जीत में मोरोक्कन विंगर अलाएद्दीन अजारेई ने छठे और 81वें लीग के इतिहास के रिकॉर्ड गोल दागे। अलाएद्दीन अजारेई को ऐतिहासिक गोल दागने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज, रेड माइनर्स की घर पर हार से मुख्य कोच खालिद जमील जरूर निराश होंगे। जमशेदपुर एफसी 20 मैचों में 11 जीत, एक ड्रा और आठ हार से 34 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, हाईलैंडर्स की संघर्षपूर्ण जीत से स्पेनिश हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली निश्चित रूप से प्रसन्न होंगे। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 21 मैचों में आठ जीत, आठ ड्रा और पांच हार से 32 अंक लेकर तालिका में छठे से चौथे स्थान पर आ गई है।

मैच का पहला गोल छठे मिनट में आया, जब मोरोक्कन विंगर अलाएद्दीन अजारेई ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। अपने हाफ दाहिनी तरफ से आए राइट-बैक रिदिम तलांग के लंबे थ्रू- पास का पीछा करते हुए राइट-विंगर थोई सिंह सबसे पहले गेंद तक पहुंचे और फिर उन्होंने बॉक्स के अंदर घुसते ही क्रॉस डालकर गेंद को सेंटर किया, जिस पर मोरोक्कन विंगर ने करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को बॉटम राइट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर एल्बिनो गोमेज के पास बचाव का कोई मौका नहीं था। यह इस सीजन में अलाएद्दीन का 19वां गोल था और वह एक आईएसएल सीजन में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फेरान कोरोमिनास (2017-18 में 18 गोल) व बार्थोलोम्यू ओगबेचे (2021-22 में 18 गोल) जैसे दिग्गज स्ट्राइकरों को पीछे छोड़ दिया है।

81वें मिनट में मोरोक्कन विंगर अलाएद्दीन अजारेई ने ऐतिहासिक गोल करके नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को पेनल्टी किक के रूप में यह सुनहरा मौका 79वें मिनट में मिला, जब निखिल बारला ने अपने बॉक्स के अंदर राइट-विंगर थोई सिंह को गिराकर फाउल कर दिया और रैफरी आदित्य पुरकायस्थ ने लंबी सीटी बजाकर पेनल्टी किक का इशारा किया। इसके बाद अलाएद्दीन के राइट फुटर शॉट को एल्बिनो गोम्ज ने ब्लॉक जरूर किया लेकिन गेंद वहीं उनके आगे रही और रिबाउंड पर मोरोक्कन विंगर ने दाहिने पैर से गेंद को लेफ्ट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में उलझा दिया। इसके साथ ही अलाएद्दीन एक सीजन में 20 गोल करने वाले आईएसएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पहले हाफ में दबदबा नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी का रहा, क्योंकि हाईलैंडर्स ने मोरोक्कन विंगर अलाएद्दीन अजारेई के गोल की बदौलत बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा। लिहाजा, हाईलैंडर्स ने 1-0 की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गए। गेंद पर ज्यादा नियंत्रण जमशेदपुर एफसी का 57 फीसदी रहा और मेजबान की ओर से छह प्रयास किए गए, जिनमें से मात्र एक शॉट टारगेट पर था लिहाजा गोल नहीं आया। वहीं, गेंद पर 43 फीसदी कब्जा रखने वाली नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की ओर से आठ प्रयास किए गए, जिनमें से तीन शॉट टारगेट पर रहे और एक पर गोल आया।

यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 16वां मुकाबला है और आज, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने चौथी बार जीत हासिल की है जबकि जमशेदपुर एफसी ने छह मैच जीते हैं। छह मैच ड्रा रहे हैं। इस परिणाम के साथ ही इस सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में पलड़ा नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का भारी रहा, क्योंकि हाईलैंडर्स ने गुवाहाटी में रिवर्स फिक्स्चर में 5-0 की शानदार जीत दर्ज की थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

DEOGHAR NEWS: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला मोर्चा, दिए सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.