जमशेदपुर – कीनन स्टेडियम में होगे अन्तरराष्ट्रीय मैच !

57
AD POST

जमशेदपुर।

जल्द ही कीनन स्टेडीयम में अन्तराष्ट्रीय मैच का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को साकची स्थि्त बंगाल क्लब में झारखंड स्टेट किक्रेट एसोसिएशन का वार्षिक आमसभा का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।इस आम सभा मे सदस्यों की  सर्वसंम्मति से महेन्द्र  सिह घौनी को आजीवन सदस्य बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावे जमशेदपुर  के कीनन स्टेडियम मे पुन अन्तराष्ट्रीय मैच का आयोजन कैसे हो उस पर भी विचार किया गया। बैठक में साल पर में बेहत्तर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयो को सम्मानित किया गया है।

AD POST

इस सबंध में जेएससीए के सहायक सचिव अजय नाथ शाहदेव नें बताया कि पिछले कमेटी मे जो निर्णय लिया गया था उसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया । इसके अलावे जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में अन्तराऱाष्ट्रीय मैच हो उसपर भी विचार किया गया है। उसके लिए टाटा के प्रबंधन से बातचीत चल रही है। उन्होने कहा कि कीनन स्टेडियम पहले कई अतंराष्ट्रीय मैच हो चुके है लेकिन कुछ कारणो से यहा पर मैच नही हो पा रहे थे। लेकिन स्टेडियम को ठीक करके यहा फिर से अन्तराष्ट्रीय मैच कराया जाएगा।वही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिह धोनी को सर्वसम्मति से आजीवन सदस्य बनाने का प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है।

मालूम हो कि जमशेदपुर  में झारखंड स्टेट किक्रेट एसोसिएशन का वार्षिक आमसभा 14 वर्षो के बाद वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया है। इससे पहले 2005 मे  अंतिम  बार  कीनन स्टेडियम  वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया था।उक्त वार्षिक आम बैठक में तत्कालीन सांसद  सुनील महतो ने पिछले दरवाजे से  सदस्य बनाए जाने का पुरजोर विरोध किया था।लेकिन तत्कालीन अध्यक्ष अमिताभ चौधऱी ने प्रस्ताव को पास करा लिया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More