
jamshedpur


इनर व्हील क्लब ऑफ़ जमशेदपुर की ओर से आज दलमा हिल्स में अध्यक्ष विनीता शाह एवं महेंद्र शाह द्वारा जलाराम सत्संग मंडल के द्वारा भजन और सत्संग के आयोजन में सत्संग मंडल के 50 लोगो की उपस्थिति में दलमा के शिव मंदिर में और आसपास में रहने वाले वृद्ध एवं विकलांग लोगो को कम्बल एवं टॉवेल का वितरण किया गया । इसके साथ मंदिर के लिए दरी, आसन और वहां के लोगो को राशन भी दिया गया।
इसमे मंडल के गुणवन्त परीख , सुरेश राय, दिपेन्द्र भट्ट, विनोद पंड्या, जीतेन्द्र एवं महेन्द्र वसानी का और महिला सदस्यों का सहयोग रहा। इस सबंध में अध्यक्ष विनीता शाह ने बताया कि शहर से दूर ऊपर पहाड़ पर जाकर जरुरतमंदो की सेवा, सहायता करने से एक अलग ही आत्म संतोष मिलता है।शहर में तो सब को आसानी से मिलता है पर ऊंचे पहाड़ो पर पहुंचना सच एक सुखद अनुभव हुवा

