Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » INDIAN SUPER LEAGUE :ओड़िसा पर जीत से केरला फिर से शीर्ष पर
Breaking News

INDIAN SUPER LEAGUE :ओड़िसा पर जीत से केरला फिर से शीर्ष पर

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 12, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

गोवा, 12 जनवरी: केरला ब्लास्टर्स एफसी शानदार जीत के साथ हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 की अंक तालिका के शीर्ष पर फिर से पहुंच गया है। बुधवार को वास्को डे गामा स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स ने ओड़िसा एफसी को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ब्लास्टर्स ने अपने अपराजित रहने के सिलसिले को 10 मैचों तक पहुंचा दिया है। मैच में गोल करने और शानदार डिफेंडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हरमनजोत खाबरा को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

पांचवीं जीत के बाद केरला 11 मैचों से 20 अंकों के साथ लीग लीडर बन गई है। कोच इवान वुकोमैनोविक की टीम ने अब तक पांच मैच जीते हैं और पांच ड्रा खेले हैं। वहीं, ओड़िसा 10 मैचों में 13 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर बरकरार है। स्पेनिश कोच किको रामिरेज की टीम के खाते में चार जीत और एक ड्रा है।

मैच में केरला ब्लास्टर्स का दबदबा रहा। भले ही कोई भी टीम दूसरे हाफ मे गोल नहीं कर सकी लेकिन मध्यांतर से पहले दो गोलों की मदद से केरला यह मुकाबला जीतने में कामयाब रही। दूसरे हाफ में ओड़िसा ने टुकड़ों में बेहतर खेल दिखाया लेकिन दबदबा ब्लास्टर्स का ही बना रहा। इस दौरान केरला के गोलकीपर प्रभसुखन गिल ने अपने बाएं तरफ बेहतरीन डाइव से बचाव करते हुए ब्राजीली फॉरवर्ड जोनाथन क्रिस्टियान के प्रयास को विफल किया।

रैफरी सेंथिल नाथन एस की सीटी बजते ही केरला ने आक्रमण शुरू कर दिया और पहले हाफ के पूरे समय तक ओड़िसा एफसी की डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। वहीं, ओड़िसा की तरफ से कुछ अवसर बने लेकिन उसके खिलाड़ी अटैकिंग थर्ड में लडखड़ाते रहे। लेकिन दो डिफेंडरों निशु कुमार और हरमनजोत के गोल से केरला को 2-0 की बढ़त मिली। ये दोनों गोल करवाने में कप्तान एंड्रियन लुना ने सहायता प्रदान की।

मैच का पहला गोल 28वें मिनट में आया, जब डिफेंडर निशु ने बेहतरीन राइट फुटर लगाया और केरला ब्लास्टर्स को 1-0 की बढ़त मिल गई। कप्तान एंड्रियन लुना ने बीच मैदान से बॉक्स के बायीं तरफ लॉफ्टेड पास डाला। ओवरलैप करके बॉक्स के अंदर पहुंचे निशु ने गेंद लेने के बाद अपने साथ लगे डिफेंडर हेंड्री एंथनी को छकाकर बॉक्स के ठीक बाहर से राइट फुटर सेंकेड पोस्ट की तरफ लगाया और ओड़िसा के गोलकीपर अर्शदीप सिंह के लिए गेंद को गोलपोस्ट के अंदर जाने से रोकने का कोई मौका नहीं था।

40वें मिनट में डिफेंडर हरमनजोत खबारा के हैडर से केरला ब्लास्टर्स की बढ़त 2-0 हो गई। इस गोल में भी लुना की भूमिका रही। बाएं फ्लैंक में मिली कॉर्नर किक पर लुना ने फर्स्ट पोस्ट की तरफ गेंद पहुंचाई और वहां पर मौजूद खाबरा ने हैडर से गेंद को फ्लिक करके सेकेंड पोस्ट की तरफ गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया।

इस सीजन में केरला की ओड़िसा पर यह दूसरी जीत है। केरला ने पहले चरण में ओड़िसा को 2-1 से हराया था। उस मैच में तीनों गोल ही ओपन प्ले से आए थे।

Points Table – ISL 2021-22 (Updated as of January 12)

Pos

Club

M

W

D

L

GD

Points

1

Kerala Blasters FC

11

5

5

1

8

20

2

Jamshedpur FC

11

5

4

2

6

19

3

Mumbai City FC

11

5

2

4

2

17

4

Hyderabad FC

10

4

4

2

10

16

5

ATK Mohun Bagan

9

4

3

2

2

15

6

Chennaiyin FC

10

4

2

4

-3

14

7

Bengaluru FC

11

3

4

4

1

13

8

Odisha FC

10

4

1

5

-6

13

9

FC Goa

10

3

3

4

-4

12

10

NorthEast United FC

10

2

2

6

-7

8

11

SC East Bengal

11

0

6

5

-9

6

—
ISL MEDIA TEAM

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.