Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Indian Super League : ईशान के हैडर से जमशेदपुर बनी लीग लीडर 
Top Stories

Indian Super League : ईशान के हैडर से जमशेदपुर बनी लीग लीडर 

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 11, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

गोवा : ईशान पंडिता के हैडर ने एससी ईस्ट बंगाल की मजबूत डिफेंस को भेद डाला। इस स्थानापन्न फॉरवर्ड के गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने मंगलवार को बैम्बोलिन स्थित जीएससी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में एससी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ कोच ओवन कोयले की टीम लीग लीडर बन गई है।

जमशेदपुर 11 मैचों से 19 अंक लेकर तालिका में चौथे से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। उसने पांच मैच जीते हैं और चार ड्रा खेले हैं। वहीं, कोच रेनेडी सिंह की रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड जी-जान लगाने के बावजूद हार से नहीं बच सकी। ईस्ट बंगाल पांचवीं हार के बाद 11 टीमों की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है। ये टीम अपने खेले 11 मैचों से छह ड्रा खेलकर छह अंक ही जुटा सकी है। जमशेदपुर के स्कॉटिश फॉरवर्ड ग्रेग स्टीवर्ट को टीम की जीत में भूमिका निभाने के लिए हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

88वें मिनट में गतिरोध टूटा, जब मैच का पहला गोल आया। स्थानापन्न खिलाड़ी ईशान पंडिता ने हैडर से गोल करके जमशेदपुर को 1-0 की बढ़त दिलाई। निर्धारित समय से दो मिनट पहले टीम को 12वीं कॉर्नर किक मिली और बाएं फ्लैंक से ग्रेग स्टीवर्ट की लेफ्ट फुटर किक फर्स्ट पोस्ट पर ईशान के पास पहुंची और उन्होंने हैडर से गेंद को फ्लिक करके गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया।

इससे पहले दूसरे हाफ में जमशेदपुर की तरफ से केवल पांच ही शॉट टारगेट पर रहे जिनमें से ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड जॉर्डन मरे के लगे दो शॉट पर गोल होते-होते रह गए। ईस्ट बंगाल को 52वें मिनट में भाग्य का साथ मिला, जब जमशेदपुर एफसी के जॉर्डन मरे का हैडर क्रॉसबार से टकरा गया और गोल नहीं हो सका। इसके बाद मरे के शॉट को गोलकीपर अरिंदम ने रोक दिया।

गोलरहित पहला हाफ नीरस रहा। इस दौरान जमशेदपुर का दबदबा रहा लेकिन उसके फॉरवर्ड निशाने पर शॉट नहीं लगा सके। हालांकि उसने सात कॉर्नर किक अर्जित की। लिहाजा, दोनों तरफ से गोल नहीं हो सका, क्योंकि ईस्ट बंगाल की टीम पूरे समय तक रक्षात्मक आवरण ओड़े रही और उसकी बैकलाइन ने अपना काम बखूबी किया।   हालांकि रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड ने काउंटर अटैक की कोशिश जरूर की लेकिन वो प्रभाव छोड़ने में विफल रही। दोनों गोलकीपरों जमशेदपुर के पवन कुमार और ईस्ट बंगाल के अरिंदम भट्टाचार्य को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस तरह दोनों टीमें 0-0 के स्कोर पर हाफ टाइम ब्रेक पर गईं।

 

Points Table – ISL 2021-22 (Updated as of January 11)
PosClubMWDLGDPoints
1Jamshedpur FC11542619
2Kerala Blasters FC10451617
3Mumbai City FC11524217
4Hyderabad FC104421016
5ATK Mohun Bagan9432215
6Chennaiyin FC10424-314
7Bengaluru FC11344113
8Odisha FC9414-413
9FC Goa10334-412
10NorthEast United FC10226-78
11SC East Bengal11065-96
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.