Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » भारतीय रेलवे ने देश भर में भारतीय रेलवे के 156 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) का शुभारंभ किया
देश-विदेश

भारतीय रेलवे ने देश भर में भारतीय रेलवे के 156 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों में अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) का शुभारंभ किया

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 3, 2021No Comments1 Min Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

शेष स्वास्थ्य केंद्रों में एचएमआईएस को शीघ्र लागू किया जाएगा

एचएमआईएस का कार्यान्वयन – तेज, निर्बाध और परेशानी मुक्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए संपूर्ण रेलवे स्वास्थ्य प्रणाली को एक ही संरचना के अंतर्गत लाने का प्रयास

रेलवे के कुल 11,76,300 कर्मचारियों में से 11,24,058 कर्मचारी एचएमआईएस में पंजीकृत हैं

भारतीय रेलवे द्वारा अनुरक्षित स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में एचएमआईएस बड़ा बदलाव लाएगा

वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी के युग में, निर्बाध सेवा प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवा समय की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए, 129 रेलवे अस्पतालों और 586 स्वास्थ्य इकाइयों में तेजी से, निर्बाध और बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए संपूर्ण रेलवे स्वास्थ्य प्रणाली को एक ही संरचना पर लाने के लिए रेल मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की एक मिनीरत्न कम्पनी-रेलटेल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सी-डैक की एक इकाई (ई-सुश्रुत) को अखिल भारतीय अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) को लागू करने का काम सौंपा गया है।

रेलवे के कुल 11,76,300 कर्मचारियों में से 11,24,058 पंजीकृत कर्मचारी लाभार्थी हैं। कुल 10,33,143 एचएमआईएस कर्मचारी कार्ड बनाए गए हैं। कार्ड जनरेट करवाने वाले वे लोग हैं जिन्होंने अपना यूएमआईडी कार्ड बनवाया है। रेलवे के कुल 16,52,082 पेंशनभोगियों में से 4,83,592 पंजीकृत पेंशनभोगी लाभार्थी हैं। कुल एचएमआईएस पेंशनभोगी लाभार्थी कार्ड 3,75,440 बनाए गए हैं। कर्मचारियों के औसतन 3-4 आश्रित हैं और पेंशनभोगियों के पास 2-3 आश्रित हैं।

एचएमआईएस को भारतीय रेलवे में 156 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहले ही शुरू किया जा चुका है। शेष स्वास्थ्य केंद्रों पर एचएमआईएस को 2021 में शीघ्र ही लागू किया जाएगा।

एचएमआईएस समाधान लगभग 20 मॉड्यूल के साथ नैदानिक ​​देखभाल के साथ-साथ सम्पूर्ण अस्पताल प्रशासन ​​​​को कवर करने जा रहा है जो रेलवे अस्पतालों के लिए प्रासंगिक हैं। मॉड्यूल ओपीडी, आईपीडी, लैब्स, ओटी, ब्लड बैंक, फार्मेसी, रेफरल, चिकित्सा जांच और चिकित्सा दावों की प्रतिपूर्ति आदि जैसे अस्पताल प्रबंधन की मुख्य और सहायक आवश्यकताओं, दोनों को कवर करता है।

चिकित्सा लाभार्थियों को सशक्त बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है, जो मरीजों को अपने इलेक्ट्रॉनिक चिकित्सा रिकॉर्ड (ईएमआर) को कहीं से भी देखने की सुविधा प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। इस ऐप के माध्यम से टेली-परामर्श, प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट देखना, रोगी को दी जाने वाली दवाएं आदि जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। इस ऐप में स्वयं पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है।

यह प्रणाली स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के साथ पूरी तरह से एकीकृत है। एचएमआईएस को भारतीय रेलवे की अन्य विभिन्न डिजिटल पहलों जैसे कि विशिष्ट चिकित्सा पहचान संख्या (यूएमआईडी), आईपीएएसएस और एआरपीएएन आदि के साथ सिंक्रनाइज़ किया गया है और आवश्यकता के अनुसार इस तरह के एकीकरण को आगे बढ़ाने में सक्षम है।

स्वास्थ्य डेटा का डिजिटलीकरण स्वास्थ्य सेवाओं को परेशानी मुक्त और पारदर्शी बनाने जा रहा है। यह सेवा रेलवे स्वास्थ्य सेवा लाभार्थियों की विशिष्ट चिकित्सा पहचान संख्या (यूएमआईडी) के माध्यम से सुलभ है। रोगी एचएमआईएस ऐप के माध्यम से क्यूआर कोड को स्कैन करके ओपीडी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इससे लगभग 10 मिलियन रेलवे स्वास्थ्य लाभार्थियों को रोगी देखभाल और रोगी सेवाओं में सुधार होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Cyclone Arnab Update: आंध्र प्रदेश में चक्रवात, IMD का रेड अलर्ट

October 29, 2026

CYCLONE ARNAB UPDATE: आंध्र प्रदेश तट से टकराया भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 150 किमी प्रति घंटे तक चली हवाएं, रेड अलर्ट जारी

October 28, 2026

CYCLONE ARNAB: भीषण चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर रेड अलर्ट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, 140 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.