
जमशेदपुर। टाटानगर सोमवार की सुबह आरपीएफ की महिला Constable की सूझबूझ के कारण एक महिला की जान बचा ली गई हैं। बताया जाता है उक्त महिला टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से खुली टाटा –दानापुर एक्सप्रेस में चढ रही थी इसी दौरान उसका पैर फिसल गया है। और इस दौरान डयूटी पर तैनात Rpf woman constable रीना कुभंकार ने तुरंत महिला को खींच लियाय़ जिससे उसकी जान बच गई।इस घटना के बाद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने जमकर आरपीएफ जवान की सराहना की।
जनाकारी अनुसार महिला सोमवार की सुबह को टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक में टाटा से दानापुर जाने वाली गाड़ी संख्या 18183 टाटा-दानापुर एक्सप्रेस में में चढ़ रही थी, तभी ट्रेन की स्पीड बढ़ने की वजह से उसका पैर फिसल गया। और वह प्लेटफार्म में गिर गई। जिसको वहां मौजूद आरपीएफ की महिला Constable ने फुर्ती से महिला को ऊपर खींच लिया।
बता दें कि आरपीएफ जवान द्वारा महिला को बचाने की ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। महिला की जान आरपीएफ जवान की सूझबूझ से बाल-बाल बच गई। जिससे वो न सिर्फ उसकी जान बचाने बल्कि उसकी यात्रा को सुचारू करने में भी सफल रहा।



