Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Indian Railway ,IRCTC :हावड़ा मेल और उत्कल एक्सप्रेस में स्वच्छता पर विशेष ड्राइव, स्टाफ को गार्बेज मैनेजमेंट के नियम समझाए गए
Breaking News

Indian Railway ,IRCTC :हावड़ा मेल और उत्कल एक्सप्रेस में स्वच्छता पर विशेष ड्राइव, स्टाफ को गार्बेज मैनेजमेंट के नियम समझाए गए

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 18, 2025Updated:November 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बिलासपुर,
मंडल रेल प्रशासन द्वारा रेल परिसर एवं चलती ट्रेनों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 और 17 नवंबर को दो महत्वपूर्ण ट्रेनों—12809 सीएसएमटी–हावड़ा मेल और 18477 उत्कल एक्सप्रेस—तथा बिलासपुर स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

READ MORE :Indian Railway ,IRCTC : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रद्द, कई ट्रेनों के फेरे में कमी — देखें पूरी लिस्ट

12809 सीएसएमटी–हावड़ा मेल में स्वच्छता पर विशेष सत्र

17 नवंबर को आयोजित सत्र में सीएसएमटी–हावड़ा मेल में कार्यरत OBHS स्टाफ एवं पैंट्रीकार कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन की संपूर्ण प्रक्रिया, मानकों और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह काउंसलिंग सीसीई/बिलासपुर, स्टेशन सुपरीटेंडेंट (कमर्शियल), वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम तथा सीएचआई/बिलासपुर की उपस्थिति में संपन्न हुई। कर्मचारियों को बताया गया कि कचरे का सही संग्रहण, पृथक्करण और सुरक्षित निस्तारीकरण न केवल स्वच्छता बनाए रखने में सहायक है, बल्कि यात्रियों के स्वास्थ्य और ट्रेन के वातावरण हेतु अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान उन्हें यह भी समझाया गया कि चलती ट्रेन में स्वच्छता मानकों का पालन किस प्रकार यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाता है। सभी स्टाफ को यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, डस्टबिन में कचरा डालने के लिए प्रेरित करने और कोच में साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने जोर दिया कि स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नियमित और जिम्मेदाराना कचरा निपटान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :“चक्रधरपुर रेल अस्पताल की ऐतिहासिक पहल — नवजात शिशुओं को जन्म के दिन ही आधार और जन्म प्रमाणपत्र जारी”

18477 उत्कल एक्सप्रेस और बिलासपुर स्टेशन पर विशेष काउंसलिंग

दूसरी ओर, 16 नवंबर को उत्कल एक्सप्रेस तथा बिलासपुर स्टेशन परिसर के CTS (क्लीन ट्रेन स्टेशन) स्टाफ के लिए भी इसी विषय पर एक विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर CCE/बिलासपुर, स्टेशन सुपरीटेंडेंट (कमर्शियल), सिविल डिफेंस स्टाफ और सीएचआई/बिलासपुर की संयुक्त टीम ने कर्मचारियों को कचरा संग्रहण, पृथक्करण और निपटान की वैज्ञानिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की। CTS कर्मचारियों को स्टेशन पर स्वच्छता मानकों को बनाए रखने हेतु अपनाई जाने वाली तकनीकों और सावधानियों से अवगत कराया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र रेलवे परिसर और ट्रेनों दोनों में स्वच्छता स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ रेल–सुंदर रेल” की अवधारणा को साकार करने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उनका कहना था कि इन पहलों से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि कर्मचारियों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।

रेल प्रशासन का मानना है कि नियमित काउंसलिंग, तकनीकी मार्गदर्शन और स्वच्छता मानकों के पालन से रेलवे न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सफर प्रदान कर सकेगा, बल्कि रेल परिसरों को भी अधिक स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की नाजिया परवीन का राष्ट्रीय गांधीवादी नेतृत्व शिविर में ऐतिहासिक चयन

July 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ईएसआईसी गोलमुरी शाखा में भ्रष्टाचार का आरोप, व्यापारी व सामाजिक संगठनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

July 14, 2026

AAJ KA RASIFAL :14 जुलाई 2026 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.