Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » नई दिल्ली – भारतीय रेल प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2019 के लिए बड़ी निष्ठा से तैयारी कर रही है
Top Stories

नई दिल्ली – भारतीय रेल प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2019 के लिए बड़ी निष्ठा से तैयारी कर रही है

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 14, 2018No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली।

भारतीय रेल प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2019 के लिए बड़ी निष्ठा से तैयारी कर रही है। कुंभ मेला की अतिरिक्त भीड़ को प्रभावी रूप से संभालने के लिए उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा तैयार की जा रही है, और कुंभ मेला-2019 में भाग लेने के लिए प्रयागराज आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की पहल एवं काम की वर्तमान स्थिति का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है:

Ø  तीर्थयात्रियों के लिए रेलवे की पूरक सुविधा के लिए रुपये 700 करोड़ से अधिक की लागत वाले 41 काम किए जा रहे हैं। इनमें से 29 कार्य पहले ही पूरा हो चुके हैं और बाकी उन्नत स्थिति में हैं और जल्द ही पूरे हो जाएंगे। ये स्थायी प्रकृति के काम हैं जो बाद के वर्षों में भी लाभदाई होंगे।

Ø  इलाहाबाद जं पर करीब 10,000 तीर्थयात्रियों की क्षमता वाले चार बड़े आश्रयस्थल बनाए गए हैं। इन आश्रयस्थलों में वेंडिंग स्टॉल, वॉटर बूथ, टिकट काउंटर, एलसीडी टीवी, पीए सिस्टम,सीसीटीवी साथ ही महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक हैं। इसी प्रकार के आश्रय अन्य स्टेशनो पर भी निर्मित हो रहे हैं।

Ø  इलाहाबाद जं में मुख्य एफओबी को जोड़ने वाला स्काईवॉक निर्माण किया गया है और यह दोनों मुख्य एफओबी में से किसी एक पर भीड़ की स्थिति में यात्रियों को अन्य एफओबी पर निर्बाध रूप से स्थानांतरित करके, दो मुख्य एफओबी में से किसी एक पर दबाव को कम करने में मदद करेगा।

Ø  ‘वॉशेबल एप्रन’ युक्त नया प्लेटफार्म नंबर -6 (पूर्व घोषित प्लेटफार्म नंबर -11) पूरा किया गया। यह इलाहाबाद जंक्शन स्टेशन की मौजूदा क्षमता को बढाएगा और कुंभ मेला में भाग लेने के लिए वाराणसी से प्रयागराज आने वाले ‘प्रवासी भारतीयों’ के लिए ट्रेनों को चलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।

Ø  सभी प्लेटफॉर्मों को जोड़ने वाले इलाहाबाद जं के मुख्य एफओबी को 6 मीटर (100%) चौड़ा किया गया और अब यह कुल 12 मीटर चौड़ा हो गया है।

Ø  इलाहाबाद स्टेशन के दिल्ली एंड पर एक नया एफओबी बनाया गया।

Ø  सुबेदारगंज स्टेशन को नए प्लेटफार्म, नए एफओबी और मौजूदा प्लेटफॉर्म और एफओबी के विस्तार के साथ टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रथम चरण के सभी कार्य 30 दिसंबर 2018 तक पूरे हो जाएंगे।

Ø  इलाहाबाद छिवकी – 1.24 किलोमीटर की एप्रोच सड़क 1.15 किमी के ड्रेन का निर्माण पूरा।

Ø  इलाहाबाद छिवकी – प्लेटफार्म की सतह चौड़ी की गई; प्लेटफार्म शेड (21 बे); हाइड्रंट पाइपलाइन तथा महिलाओं / पुरुष / दिव्यांग आदि के लिए शौचालय निर्मित।

Ø  प्रयाग घाट स्टेशन का कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकास – 5 नए प्लेटफार्म; 2 वॉशिंग लाइनें और बेसमेंट सहित 2 तल वाली नई स्टेशन बिल्डिंग 20 दिसंबर तक पूरी की जाएगी।

Ø  प्रयाग स्टेशन – एक नया फुट ओवर ब्रिज; प्लेटफार्म शेड (17 नंबर) और दूसरी प्रविष्टि एवं सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास 20 दिसंबर 2018 तक पूरा हो जाएगा।

Ø  4 नए रोड ओवर ब्रिज (रेलवे लाइनों पर) का निर्माण पूरा हो चुका है और इसमें प्रयागराज (3) और फूलपुर (1) में जनता के लिए खोला गया है। ये रोड ओवर ब्रिज प्रयागराज जिला क्षेत्र में कुंभ मेला के दौरान सड़क यातायात को निर्बाध बनाने में सहायता करेंगे।

 विशेष गाड़ियां

  • कुंभ मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रयागराज जिले के विभिन्न स्टेशनों से कुंभ मेला के दौरान 800 विशेष रेलगाड़ियों को चलाने का प्रस्ताव है। ये ट्रेनें एनसीआर द्वारा संचालित नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी।
  • कुंभ मेले में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों / पर्यटक के लिए 6 पर्यटक विशेष ट्रेन देश के विभिन्न रेलवे जोनों से प्रयागराज आएंगी।
  • इसके अलावा, रेलवे ने इलाहाबाद से नई दिल्ली तक 5000 प्रवासी भारतीयों के परिवहन के लिए 4 से 5 विशेष ट्रेनों को संचालित करने की योजना बनाई है। ये लोग वाराणसी में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने आयेंगे और वहां से कुंभ मेले में भाग लेने प्रयागराज आएंगे।

यूटीएस टिकट की अग्रिम बुकिंग के लिए अनुमति का अनुदान:

  • Øरेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि प्रयागराज क्षेत्र के कुम्भ मेले मे सेवा करने वाले 11 स्टेशनों से अनारक्षित रेलवे टिकटों की 15 दिनों की अग्रिम बुकिंग की अनुमति दी है । जिन स्टेशनों से अनारक्षित टिकटों की अग्रिम बुकिंग की अनुमति होगी, वे इलाहाबाद जंक्शन,इलाहाबाद शहर, नैनी, सुबेदारगंज, प्रयाग, प्रयाग घाट, दरगंज, फाफमौ, झुंसी, विंध्याचल,इलाहाबाद छिवकी हैं।

ब्रांडिंग:

  • विनाइल रैपिंग के माध्यम से कुंभ मेला की ब्रांडिंग की जा रही है। इसके तहत कुंभ मेले की रंगीन और आकर्षक छवियां और प्रयागराज की ऐतिहासिक संरचनाएं विशेष ट्रेनों के 1400 कोचों के साथ-साथ उत्तर मध्य रेलवे की मूल ट्रेनों पर भी दर्शाई जाएगी। ट्रेनों के माध्यम से संपूर्ण देश में कुंभ मेला का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
  • रेलवे ने अपने रेलवे स्टेशनों और कॉलोनियों में’पेंट माई सिटी’ पहल के लिए जगह दी है जो कुंभ मेला के लिए ब्रांडिंग का प्रयास किया है।
  • संस्कृति मंत्रालय,  भारत सरकार के सहयोग से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) द्वारा स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। प्रयागराज और आस-पास के क्षेत्रों की संस्कृति का प्रदर्शन करने वाली स्टालों को यात्री बाड़ों में स्थापित किया जाएगा।

तकनीक का प्रयोग:

हाल ही में अखिल भारतीय स्तर पर मोबाइल पर यूटीएस ऐप लॉन्च किया गया है, जो कुंभ मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और अन्य यात्रियों के लिए अनारक्षित टिकटों को पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा प्रदान करेगा। रेल कुंभ सेवा मोबाइल ऐप’ – उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा‘कुंभ मेला ऐप-2019’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन को विकसित किया जा रहा है। यह ऐप मेला अवधि के दौरान प्रयागराज शहर आने वाले भक्तों, पर्यटकों और अन्य यात्रियों को महत्वपूर्ण और मूल्यवान जानकारी प्रदान करने में मदद करेगा। ऐप का उद्देश्य उन सभी सूचनाओं को उपयोगकर्ताओं को सहज रूप से उपलब्ध कराना है ताकि किसी भी समय और स्थान पर सुविधाजनक रूप से जानकारी उपलब्ध हो सके। इस ऐप का उपयोग करने वाले यात्रियों को न केवल उनके वर्तमान स्थान को पता चलेगा बल्कि प्रयागराज शहर के भीतर सभी रेलवे स्टेशनों,मेला जोन, महत्वपूर्ण होटल, बस स्टैंड आदि पर भी ले जाने मे सहायक होगा। यह स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं यानी पार्किंग स्थल, रिफ्रेशमेंट रूम, प्रतीक्षा कक्ष, बुक स्टॉल, खाद्य प्लाजा, एटीएम, ट्रेन पूछताछ इत्यादि के बारे में मूल्यवान जानकारी भी प्रदान करेगा ।

उपर्युक्त के अलावा, यह सभी ‘मेला स्पेशल’ ट्रेनों के बारे में भी मूल्यवान जानकारी प्रदान करेगा जो प्रयागराज (एनसीआर, एनआर, एनईआर) के सभी स्टेशनों से मेला अवधि के दौरान चलेंगी। इसमें अनारक्षित और आरक्षित टिकट दोनों को बुक करने का एक लिंक और प्रयागराज के सिविल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विकसित ऐप का लिंक होगा। ऐप पर एक फोटो गैलरी उपलब्ध होगी जिसमें अतीत और वर्तमान कुंभ मेला के साथ-साथ रेलवे से संबंधित अन्य सुविधाओं की तस्वीरें भी होंगी जो ऐप के उपयोगकर्ताओं के लिए लाभदायक हो सकती हैं।

ऐप में निम्नलिखित विशेषताएं होंगी:

  • नैविगेशन
  • स्टेशन पर यात्री सुविधाएं
  • मेला विशेष ट्रेनें
  • स्टेशनो पर यात्री आश्रय
  • आरपीएफ फॉर यू
  • मेल में रेलवे शिविर
  • आपातकालीन संपर्क
  • ऑन कॉल सेवाएं
  • रेलवे टिकट बुकिंग
  • हेल्पलाइन नंबर
  • महत्वपूर्ण लिंक
  • शिकायत / प्रतिक्रिया
  • चित्र प्रदर्शनी
  • मानचित्र

Ø  कुंभ मेला के टिकट चेकिंग कर्मचारियों को Øहैंड हेल्ड टर्मिनल प्रदान किए जा रहे हैं | जिनसे  वह मेला क्षेत्र में टिकट विक्रय कर पाएंगे।

Øअतिरिक्त टिकट काउंटर:

सभी यात्रियों के पास टिकट सुविधाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज के स्टेशनों पर 100 अतिरिक्त अनारक्षित टिकट काउंटर खोले जा रहे हैं।

 सुरक्षा:

  • Øअतिरिक्त मैनपावर: पिछले कुंभ मेला की तुलना में, आरपीएफ, वाणिज्यिक और जीआरपी के अतिरिक्त कर्मियों को तीर्थयात्रियों की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए बहुत अधिक संख्या में लगाया जा रहा है।
  • Øसीसीटीवी: प्रयागराज के सभी स्टेशनों पर और सुरक्षा की स्थिति की वास्तविक समय के अनुरूप निगरानी के लिए यात्रियों के आश्रय स्थलों का कवरेज उपलब्ध होगा।

सिविल प्रशासन संबंधी मद:

Ø  प्रयागराज शहर में छह आरयूबी का विस्तार पूरा हो चुका है।

Ø  रेलवे ने बक्शी बांध लेवल क्रॉसिंग नं 78 ए से संजय नगर के रास्ते से कुंदन गेस्ट हाउस आरयूबी तक अस्थायी सड़क के निर्माण की अनुमति दी है।

Ø  प्रयागराज शहर में खुले में शौच को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा रेल भूमि पर सामुदायिक शौचालयों / सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण हेतु रेलवे ने अनुमति दी है।

Ø  इलाहाबाद सिटी स्टेशन पर नए एफओबी का निर्माण रुपये 9.99 करोड़ की राशि से दिसंबर 2018 तक पूरा हो जाएगा। इसके लिए जुलाई 2018 के आखिरी सप्ताह में 4.99 करोड़ रुपये का आंशिक फंड राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया गया है।

Ø  नैनी – प्लेटफार्म की सतह के स्तर को बढ़ाना; ग्रिल के साथ बाउंड्री वॉल ; शौचालय, मूत्रालय, वॉटर बूथ और बुकिंग काउंटर का निर्माण किया जा रहा है। रुपये 11.37 करोड़ की लागत में से रु 4.55 करोड़ राज्य सरकार से जुलाई, 2018 के आखिरी सप्ताह में प्राप्त हो चुके हैं ।

Ø  वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर तीन लेवल क्रॉसिंग और प्रयाग- लखनऊ राजमार्ग पर दो लेवल क्रॉसिंग पर राज्य सरकार की मांग पर रेलवे द्वारा बूम को लंबा करने और एप्रोच मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है।

Ø  रेलवे ‘खुसरोबाग चौराहा’ के पास डीएसए ग्राउंड में आरओबी के नीचे रेलवे क्षेत्र में इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माण और विकास कार्यों के लिए एनओसी प्रदान की है।

Ø  गांव हरिहरवन (झूंसी) में अस्थायी हेलीपैड के निर्माण एवं नवल किशोर रॉय मार्ग के पास रेलवे भूमि पर अस्थायी सड़क के निर्माण हेतु रेलवे ने अनुमति दी है।

Ø  पुल के स्क्रैप मूल्य (7.42 करोड़ रुपये) को प्राप्त करके फाफामऊ में गंगा पर कर्ज़न ब्रिज को यूपी सरकार को सौंपना ताकि उसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाए।

Ø  इलाहाबाद क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर रेलवे परिसर के भीतर तीर्थयात्रियों के लिए मूवमेंट प्लान और होल्डिंग क्षेत्र की योजना को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है।

कुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की भीड़ का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा सके और प्रयागराज के इस महान शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए मेले का अनुभव सुखद और यादगार रहे, इसके लिए कंप्यूटर सिमुलेशन और नवीनतम अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करेंगे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में 19-20 अप्रैल को भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, 41 बटुकों का हुआ पंजीकरण

April 17, 2026

Viral reel Train Stunt :व्यूज के लिए बाइकर ने किया ट्रेन खींचने का खतरनाक स्टंट, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ खिलवाड़ पर उठी कार्रवाई की मांग

April 17, 2026

SERAIKELA NEWS: राजनगर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध शराब अड्डे ध्वस्त, 1100 किलो जावा महुआ नष्ट

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.