Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -आयकर करदाता ई-फाइलिंग सहयोग अभियान का शुभारंभ
Top Stories

जमशेदपुर -आयकर करदाता ई-फाइलिंग सहयोग अभियान का शुभारंभ

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 10, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

आयकर विभाग, जमशेदपुर “करदाता ई-फाइलिंग सहयोग अभियान” का विधिवत उदघाटन प्रधान आयकर आयुक्त  अविनाश किशोर सहाय के द्वारा आज 47 सी एच एरिया कार्यालय में किया गया।

उद्घाटन समारोह के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रधान आकार आयुक्त श्री अविनाश किशोर सहाय ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की इंडिविजुअल आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त की गई है। इस वर्ष से सभी आयकर दाताओं को ई- फाइलिंग के द्वारा अपना आयकर रिटर्न भरना है। आम जनता को आयकर रिटर्न भरने में कष्ट का सामना ना करना पड़े इसके तहत भारत सरकार के द्वारा आयकर विभाग के विभिन्न कार्यालयों में किओस्क लगाकर के आयकर ई- फाइलिंग सहायता केंद्र बनाया गया है. इस अभियान में जमशेदपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी और एसोसिएशन का सहयोग आयकर विभाग को मिल रहा है. आयकर विभाग के पदाधिकारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के सदस्य जमशेदपुर स्थित आयकर विभाग के चारों भावनो पर स्थापित कियोस्क में उपस्थित रहेंगे जहां आयकर दाताओं को आयकर रिटर्न भरने में ई-फाइलिंग के तरीकों से अवगत कराएंगे। किन्ही भी आयकर दाटा को इ-फाइलिंग के द्वारा आयकर रिटर्न भरने में दिक्कत महसूस हो वो आयकर भवन आकर सुझाव ले सकते हैं।उन्हें पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा आयकर रिटर्न भरने में उपस्थित पदाधिकारी मदद करेंगे। प्रथम पाली में आयकर विभाग के चारों बिल्डिंग पर कियोस्क की स्थापना की गई है जहां आयकर दाता सलाह के लिए संपर्क कर सकते है, निम्नलिखित है:
A.आयकर विभाग के 47, सी एच एरिया ऑफिस,
B. 2, बागमती रोड ऑफिस,
C. 4 फल्गु रोड ऑफिस तथा
D. 1 ऑफिस रोड, टाटा स्टील गेट के सामने.
दो कियोस्क की स्थापना चाईबासा और चक्रधरपुर में भी की गई है।

दूसरी पाली में जमशेदपुर के बड़े कंपनी परिसर में भी कियोस्क लगाने की योजना आयकर विभाग की है।

इन कियोस्क में लोगो को ई-फाइलिंग के द्वारा आयकर रिटर्न दाखिल करने के सम्बन्ध में जागरूक किया जायेगा।

अविनाश किशोर सहाय ने आगे कहा कि आयकर रिटर्न A. Y.2019-20 भरने का अंतिम दिन 31 अगस्त 2019 है, उसके बाद यदि कोई यही रिटर्न 31 दिसम्बर तक दाखिल करता है तो उन्हें ₹5000 की पेनल्टी लगेगी। दिसंबर के बाद मार्च 2020 तक अगर कोई आयकर रिटर्न दाखिल करता हैं तो उन्हें ₹10000 की पेनल्टी लगेगी । उसके पश्चात आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया जा सकेगा।

कोई भी व्यक्ति अनभिज्ञता के कारण आयकर रिटर्न न भर पाए इसके लिए सहायता केंद्र की स्थापना की गई है ताकि 31 अगस्त तक सारे लोग अपना आयकर रिटर्न समय रहते दे दें और उन्हें कोई परेशानी ना हो ।

आयकर इ-फाइलिंग सहायता केंद्र में प्रमुख रूप से ITR-1 और ITR- 2 के बारे में लोगों को बताया जाएगा . इसमें ITR-1 में जिसे सहज भी कहते हैं, ऐसे करदाता जिनकी आय 50 लाख से नीचे है, एक से अधिक आवासीय मकान न हो, कंपनी के डायरेक्टर और शेयर ट्रेडिंग करने वाले न हो, दाखिल कर सकते हैं। तथा जिनका 50 लाख से ऊपर की सालाना आय है, कैपिटल गेन के तहत आय है, शेयर में इन्वेस्टमेंट करते हैं, एक से अधिक आवासीय सम्पति हो आदि वैसे लोगों के लिए आयकर रिटर्न ITR-2 भरा जाएगा .

आयकर विभाग इस बार दो चलंत वाहन का भी उपयोग करेगा जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमते हुए लोगों को आयकर ई-फाइलिंग से संबंधित विवरण देता रहेगा। इस चलंत वाहन में वीडियो की व्यवस्था की गई है जिसके द्वारा लोग ई-फाइलिंग के द्वारा आयकर रिटर्न भरने के बारे में जान सकते हैं . इसके साथ ही विभिन्न सहायता केंद्र पर पंपलेट का भी वितरण किया जाएगा जिससे लोग ई-फाइलिंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी है 1800 103 0025 जहां कॉल करके ई-फाइलिंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उदघाटन समारोह सह प्रेस वार्ता में आयकर आयुक्त के साथ जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट सोसायटी के अध्यक्ष  जगदीश खंडेलवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के जमशेदपुर ब्रांच के अध्यक्ष  विनोद सरायवाला, अनिल अग्रवाल, पंकाज सिंघारी, सहायक आयकर आयुक्त मनीष कुमार, आयकर अधिकारी ए सी लाल उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS:21 अक्टूबर तक टॉल मोड़ से खरकई पुल पर 24 घंटे नो-एंट्री, सरायकेला-कांड्रा का ट्रैफिक प्लान जारी,जानें किस रास्ते पर कब रहेगी रोक

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में पानी का समय तय नहीं, कभी सुबह तो कभी देर रात जलापूर्ति से लोग परेशान, भाजपा ने तीन समय पानी देने की उठाई मांग

October 15, 2026

CROMA FESTIVE SALE 2026: क्रोमा के ‘फेस्टिवल ऑफ ड्रीम्स’ में 35% तक छूट, ₹45 हजार तक कैशबैक, iPhone 17 से लेकर Smart TV और AC तक पर ऑफर

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.