सरायकेला –खरसांवा .जिला के चाण्डिल पुलिस को एक बडी सफलता हाथ लगी है। टाटा –रांची मार्ग के चाण्डिल पुलिस के
द्रारा चलाया गए वाहन चैंकिग अभियान में लोहा से लदी राजस्थान जा रही एक ट्रक से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य का 196 बोरा डोडा को जब्त किया है।वही इस मामले में ट्रक चालक सहित तीन लोगो को हिरासत में लिया हैं।
चाण्डिल पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि राजस्थान नंबर का एक 14 चक्का ट्रक से अवैध रूप से डोडा ले जाया जा रहा हैं। उसी सुचना के आधार पर पुलिस ने चाण्डिल गोलचक्कर के पास चैंकिंग अभियान चलाया। इस दौरान
राजस्थान नंबर का एक 14 चक्का ट्रक 26 क्विंटल लोहे का एंगल लदा उसे रोका गया। जांच के क्रम में अवैध रूप से 196 बोरा डोडा बरामद मिला। वह जमशेदपुर के रास्ते राजस्थान के बीकानेर जाने की फिराक में था। जिसे चांडिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल गोलचक्कर से धर दबोचा। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने से डोडा की तस्करी की जा रही थी। चांडिल अनुमंडल के एसडीओपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में डोडा लेकर बुंडू तमाड़ से जमशेदपुर होते हुए खड़गपुर मार्ग से बीकानेर जा रहा है। तभी चांडिल थाना प्रभारी सनोज कुमार व चौका थाना प्रभारी प्रकाश कुमार यादव के द्वारा चांडिल गोलचक्कर के पास वाहन चेकिंग लगाकर ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक चालक वह खलासी के साथ एक बाइक पर ट्रक का अगुवाई कर रहे एक युवक को भी बाइक के साथ पुलिस ने धर दबोचा।
एसडीपीओ ने कहा कि राजस्थान के बीकानेर निवासी चालक गणपत चौधरी, खलासी रामनिवास बोदरा व अगुवाई कर रहे रांची निवासी सुखराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 196 बोरा यानी लगभग तीन हज़ार किलो डोडा की कीमत 90 लाख से एक करोड़ रुपए की हो सकती है।
