कोविड टीकाकरण में भारत ने एक और मील का पत्थर पूरा कर लिया। उसने कोविड वैक्सीन की खुराक लगाने की तादाद में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 32.36 करोड़ डोज लगाई गई हैं।
पिछले 24 घंटों में भारत में 46,148 नये मामले दर्ज हुये।
भारत में सक्रिय मामले कम होकर 5,72,994 तक पहुंचे।
कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.89 प्रतिशत रहे।
देश भर में अब तक 2,93,09,607 मरीज ठीक हुए
पिछले 24 घंटों के दौरान 58,578 मरीज स्वस्थ हुये।
पिछले लगातार 46वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।
रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.80 प्रतिशत पहुंची।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.81 प्रतिशत है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.94 प्रतिशत है, जो लगातार 21वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।
जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 40.63 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं
