Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR-शमशेर टॉवर परिसर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामले में अंचल कार्यालय ने किया सीमांकन, अब बिजली विभाग पर भी उठे सवाल
Breaking News

JAMSHEDPUR-शमशेर टॉवर परिसर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामले में अंचल कार्यालय ने किया सीमांकन, अब बिजली विभाग पर भी उठे सवाल

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 21, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

उपायुक्त के आदेश पर हो रही है जाँच, भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्वीट कर उठाया था मामला

◆ मदर टेरेसा ट्रस्ट मामले में भाजपा नेता अंकित ने बिजली विभाग को घेरा, ट्वीट पर पूछा “ये रिश्ता क्या कहलाता है?”

JAMSHEDPUR

टेल्को के खड़ंगाझार स्थित शमशेर टॉवर अपार्टमेंट में मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालकों द्वारा कराये गये अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामले में उपायुक्त सूरज कुमार की सख्ती के बाद जमशेदपुर अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर विभागीय टीम ने जाँच किया। जाँच के दौरान भूमि की नापी और सरकारी नक्शे से मिलान किया गया। इसके साथ ही उक्त क्षेत्र का सीमांकन करते हुए करीब दो घन्टे की जाँच के पश्चात टीम लौट गई। अंचल कार्यालय की टीम ने अपार्टमेंट से सटे सरकारी भूमि का भी नापी किया जिसपर बीते वर्ष हरपाल सिंह थापर ने अपने एनजीओ कार्यालय का दरवाजा खोल दिया था। इसी मामले में विरोध जताने पर वरीय कांग्रेस नेता ओमप्रकाश उपाध्याय व उनके भाई पर षड्यंत्रपूर्वक झूठे आपराधिक मुकद्दमें टेल्को थाना में दर्ज़ करवाये गये थे। उक्त जाँच जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद द्वारा पिछले दिनों ट्विटर पर उठाये गये सवाल के आलोक में हो रही है। अंचल कार्यालय की लगातार जाँच से क्षेत्र के अन्य सरकारी भूमि के खरीद बिक्री में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गई है। जानकारी के अनुसार अंचल कर्मियों को जाँच के क्रम में काफी अनियमितताएं मिली है। अंचल निरीक्षण बलवंत सिंह की अगुआई में हुए जाँच में हल्का कर्मचारी किशन राय, अमीन स्टीफ़न सोरेन सहित अन्य शामिल थें। टीम जल्द ही अंचल अधिकारी को जाँच रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद आगे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संभव है।

◆ मदर टेरेसा ट्रस्ट पर बिजली विभाग मेहरबानी क्यों ?

शमशेर टॉवर में संचालित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के शेल्टर होम लगातार एक के बाद एक नये विवादों में घिरती जा रही है। पूर्व महानगर भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद के ट्विटर बम से लगातार नये नये खुलासे हो रहे हैं। इससे प्रशासन को भी जाँच के अलग अलग शीर्षक मिले हैं। मामले में पहले ही टेल्को थाना, श्रम विभाग, जिला प्रशासन की 11 सदस्यीय टीम के अलावे अंचल कार्यालय की टीम अलग अलग जाँच कर रही है। अंकित आनंद की सोमवार के ट्विटर बम से अब झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कान खड़े हो गये होंगे। बिजली विभाग के स्थानीय कर्मियों पर मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट को सहयोग करने का आरोप है। किसी कर्मचारी का नाम ना लेते हुए अंकित आनंद ने ट्विटर पर जिले के उपायुक्त और बिजली विभाग के जीएम से सवाल किया कि 4000 से अधिक बकाया होने पर आम उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। लेकिन मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचलकों का लगभग 78000 से अधिक बकाया होने के बावजूद लगातार राहत मिलना सवालों के घेरे में है। भाजपा नेता ने तंज कसते हुए बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से सवाल किया कि “बिल पर डील” किसने किया और ये रिश्ता क्या कहलाता है ? मालूम हो कि शमशेर टॉवर के जिस फ्लैट में इतनी भारी भरकम बिजली बिल बकाया है उसमें मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर का है। इस फ्लैट को शेल्टर होम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था जिसमें किशोरियों को रखा जाता था और भागने का प्रयास करने वाली बच्चियों को सजा के रूप में इसी फ्लैट में महीनों तक बंद कर के प्रताड़ित करने की शिकायत भी पूर्व में सामने आ चुकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.