
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम जिला के घाटशिला के मुसाबनी थाना अन्तर्गत सोडुघुटू गांव में बीती रात छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर कुदाल से वारकर हत्या कर दी है। मृतक का परिवार सबर से जनजाति से आता है।घटना के समय दोनो भाई नशे मे था। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अस्पताल भेज दिया है।वही पुलिस ने हत्यारा भाई के साथ पिता को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है।
हत्या आरोपी छोटे भाई गांधी सबर के अनुसार बड़े भाई रमेश सबर नशे में मंगलवार की रात घर के सभी लोगो से झगड़ा कर रहा था। इसी क्रम में वह घर पर रखा कुदाल से वार किया. वार सिर पर लगने के कारण मौके पर ही रमेश सबर की मौत हो गयी।

