
जमशेदपुर। महिलाओं को अपने अधिकार की जानकारी देने एवं लोकसभा चुनाव में अपने मतों का प्रयोग जरूर करने के लिए जगरूकता अभियान हेतु एक कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को साकची स्थित एक होटल में अंतरराष्टीय मानवधिकार एसोसिएशन झारखंड प्रदेश महिला संगठन (आईएचआरए) द्धारा आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईएचआरए महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष उषा सिंह ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ते हुए महिलाओं के हक के लिए मिलकर लडे़गें। महिलाएं अपना वोट जरूर दें इसके लिए पूरे झारखंड प्रदेश में आईएचआरए की तरफ से होली पर्व के बाद अभियान की शुरूआत करने की बात भी उषा सिंह ने कही।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आईएचआरए के राष्टीय महासचिव भीष्म सिंह ने विस्तार से संगठन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए मुखर होकर आगे आना होगा। सरकारी योजनाओं का
लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए एकजुट होना होगा। भीष्म सिंह ने सभी महिलाओं को वोट आवश्य देने का आह्वान भी किया।
कार्यशाला का संचालन आईएचआरए महिला संगठन की जिला अध्यक्ष चंदना चटर्जी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सीता सिंह, गायत्री दास, पूर्णीमा पंाडेय, अमिता रक्षित, फलोरा गिल, प्रभा तिवारी, परमजीत कौर आदि महिलाओं ने भी अपने विचार रखें।