
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच मंगलवार की रात्रि 8 बजे कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता सह साईं मानवसेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद अचानक डॉ सिद्धू के सोनारी स्थित आवास पहुंचे. श्री प्रसाद ने शॉल ओढा़कर डॉक्टर साहब का सम्मान किया तथा पाँव छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया. पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे डॉ कृपाल सिंह सिद्धू के स्वस्थ होने की खबर मिलने के बाद खुद कई दिनों से बीमार चल रहे धर्मेंद्र प्रसाद आज उनके आवास मिलने पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उनके साथ अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं धरती के भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं और जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आप जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि कौन नहीं चाहता कि वह जीवन में एक बार चुनाव लड़े और मैं भी इसी उम्मीद पर कायम हूं. उन्होंने कहा डॉ सिद्धू धरती के भगवान कहे जाते है और उन्होंने जीवन भर मानव सेवा ही की है. आज शहर के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं और वे गरीबों के मसीहा हैं. उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब के आशीर्वाद से अवसर मिला तो जरूर चुनाव लड़ूंगा और इसलिए आज सबसे पहला आशीर्वाद उन्हीं का लेने आया हूं क्योंकि वे मेरे आदर्श भी हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने से पहले और टिकट मिलने के बाद भी मैं एक बार फिर डॉक्टर साहब का आशीर्वाद लेने उनके आवास पर जरूर आऊंगा. डॉ सिद्धू का सम्मान करने वालों में मुख्य रूप से साईं मानवसेवा ट्रस्ट के संरक्षक प्रीतम सिंह भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार संजीव दत्ता, आबिद खान, अधिवक्ता प्रवीण दुबे, मनोज भगत, निखिल दुबे, हनी सिंह, विनय कुमार आदि उपस्थित थे



