सरायकेला : लापता पत्नी के गम में गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया, निर्मल पथ, रोड नम्बर सात निवासी अमलेंदु दास (38) ने अपने ही घर में पंखा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि विगत दो अगस्त को उसकी 32 वर्षीय पत्नी टुम्पा दास अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस बावत उसने तीन अगस्त को गम्हरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त घटना के बाद से वह काफी तनाव में था। बुधवार को उसने अपने पुत्र16 वर्षीय सोनू दास तथा 12 वर्षीय पुत्री पिऊ दास को उसके नरवा स्थित मामा के घर पर छोड़ कर आया था। बुधवार को दोपहर वे अंतिम बार छोटा गम्हरिया स्थित घर में देखे गए थे।सुबह पड़ोसियों ने उन्हें अपने घर में पंखा के सहारे झूलते पाया। ततपश्चात इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अमलेंदु दास गम्हरिया स्थित टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी था।
