
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के बागबेड़ा मंडल में सदस्यता अभियान संपन्न हुई। मंगलवार शाम बीएनआर मैदान में युवा नेता अरविंद सिंह एवं अरविंद पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं तथा महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि स्थानीय विधायक मेनका सरदार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी में शामिल हुए लोगों को माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री विमलेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री अरुण मिश्रा, संजय मिश्रा, जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह, नागेश्वर बैठा, अशोक सिंह, संजय पाठक मौजूद थे। वहीं सदस्यता ग्रहण करने वालों में विशेष रूप से अरविन्द पांडे, शशिकांत, भारत कुमार, अनिल गोस्वामी ,कौशल सिंह, अमीत सिंह, गोविंद कुमार, सीमा गोस्वामी, रमा देवी, रेखा देवी समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

