
जमशेदपुर।


शनिवार को बिरसानगर में कांग्रेसी नेता प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सांसद विद्युत वरण महतो और जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार के विकास नीतियों से प्रभावित होकर आम जनता भाजपा से जुड़ रही है, विपक्षी दलों के कार्यकर्ता भी इससे अछूते नहीं रहें। उनका हार्दिक स्वागत है। दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा नित सरकारों के कारण प्रदेश का चौगुना विकास हुआ है। उन्होंने दिनों दिन बढ़ते भाजपा के कुनबे के आशय में दावा किया कि अबकि चुनाव में भाजपा 65 पार करेगी। सभी नए सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा और सरकार की विकास नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार तिवारी, रामलोचन ठाकुर, तारकेश्वर प्रसाद, शिव कुमार प्रसाद, अनिल पाठक, ध्रुव, नवीन, हीरालाल महतो, संजय मुंडा, सूरज मुखी, राम जाने, दिशामा साहू,मोनू रजक, अशोक तिवारी, अभय सिंह, नीरज दुबे,
पवन सिंह, सरोज यादव, प्रभजोत सिंह, अमन कुमार, राकेश कुमार, निमेष पांडे, श्रीमती रूम दास, रीना नाग़,सुजीत कुंडू, अजय पांडे, कमलेश महतो, योगेंद्र कुमार,दीपक प्रसाद, अरुण बहादुर, बिजय थापा, संतोष कुमार, श्याम कुमार थापा, निरंजन सिंह, बाबू राव, वी. शिव कुमार, सुनील नाग़, कार्तिक, नीधु राम महतो, मनजीत सिंह, राजु बहादुर, अमित बहादुर, अकाश बहादुर, अमन स्याल, मणि शंकर, सूरज बहादुर,
मनीष कुमार, रवि महात, के रवि शामिल हैं जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए।

