
जमशेदपुर।


शनिवार की सुबह झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील के कोकप्लांट में जोरदार घमाका हुआ।इस घमाका के प्लांट में आग लग गई। उसके बाद वहां अफरा –तफऱी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस दौरान गैस रिसाव भी हुआ। वही घटना के बाद काम कर रहे कर्मचारियों को उचित स्थान ले जाया गया है।वही इस दौरान आग पर काबू पाने के लिए दमकल भी बुलाया गया ।काफी अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया है। बताया जाता है कि इस आगजनी में कंपनी का तीन कर्मचारी घायल भी हो गया है। जिसका इलाज जमशेदपुर केटाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा हैं।
वही कपंनी प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गए है
बताया जाता हैं कि शनिवार की सुबह साढे दस बजे के लगभग आई एम एम एम कोक प्लांट के बैटरी नबंर 6 और 7 में ब्लास्ट हुआ। इसके बाद पुरा इलाके में गैस हो गया। जिस कारण अफरा –तफरी मच गई। इस दौरान टी एन कंस्ट्रक्शन के ठेका मजदुर नरसिंह मुर्मू के पैर में चोट लगी है। उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावे दोअन्य कर्मचारी को भी चोट लगी हैं। व
वही टाटा स्टील के क़ॉरपोरेट कम्यूनिकेशन ने भी घटना की पृष्ठि करते हुए कहा है कि पुरे मामले की जांच करने के बाद कुछ कहा जा सकता हैं।


