

गम्हरिया
—–
औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्रेस होंडा शो रुम में होंडा कोर्स इन्डिया द्वारा निर्मित नई होंडा सिटी 2017 वाहन का लाॅंच किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कंपनी की निदेशक मोना कुमारी तथा प्रबंधक निदेशक जय कुमारी ने उक्त वाहन का शटर खोलकर आम लोगों के लिए इसे प्रदर्शित किया। इस मौके पर शो रुम के महाप्रबंधक पी0 कुमार राव ने बताया कि इस नए वाहन को नई स्टाइलिश एवं स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन, बेहतरीन सुरक्षा खूबियों व उन्नत हाई टेक्नोलाॅजी इन्फोअेनमेंट सिस्टम के साथ लाॅन्च किया गया है। उन्होंने बताया कि नई सिटी में बम्पर डिजाइन अवधारणा उन्नत व ऊर्जावान है तथा इसमें नए सिग्नेचर फ्रंट क्रोम ग्रिले का समावेश किया गया है जिससे यह बेहद आकर्षक नजा आती है। साथ ही, इसमें होंडा के सर्वश्रेष्ठ पावरट्रेन को लगाया गया है ताकि परफाॅर्मेंस एवं ईंधन क्षमता के परफेक्ट संतुलन को हासिल किया जा सके। यह वाहन पेट्रोल मैनुअल एस, एसवी एवं वीएक्स ग्रेड्स में तथा पाँच रंगों में उपलब्ध होगी। ग्राहकों को स्टैंउर्ड लाभ के तौर पर तीन वर्ष/अनलिमिटेड किलोमीटर्स वारंटी के साथ दिया जाएगा। इस वाहन के प्रथम ग्र्राहक शहनवाज खान बने जिन्हें चाभी सौंपी गई।

