
हाजीपुर, : होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए East Central Railway ने कई होली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन बिहार और झारखंड के प्रमुख स्टेशनों से देश के अलग-अलग शहरों के लिए किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके।
रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों को मार्च के अंत तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे दिल्ली, मुंबई, पुणे, चंडीगढ़ सहित कई बड़े शहरों की यात्रा आसान होगी।
पटना और दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार 03293 Patna – New Delhi Railway Station स्पेशल 16 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। वहीं 03294 नई दिल्ली–पटना स्पेशल 17 मार्च से 31 मार्च तक रोज चलेगी।
इसके अलावा 03257 Danapur – Anand Vihar Terminal स्पेशल 15 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को और 03258 आनंद विहार–दानापुर स्पेशल 16 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार को चलेगी।
शेखपुरा–आनंद विहार स्पेशल भी बढ़ाई गई
रेलवे ने 03697 Sheikhpura – आनंद विहार स्पेशल को 16 मार्च से 30 मार्च तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाने का निर्णय लिया है। वहीं 03698 आनंद विहार–शेखपुरा स्पेशल 17 मार्च से 31 मार्च तक मंगलवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।इसके अलावा 02397 शेखपुरा–आनंद विहार स्पेशल 22 और 29 मार्च को तथा 02398 आनंद विहार–शेखपुरा स्पेशल 23 और 30 मार्च को चलाई जाएगी।
मुंबई और पुणे रूट की ट्रेनों का भी विस्तार
01143 Lokmanya Tilak Terminus – दानापुर स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि 01144 दानापुर–लोकमान्य तिलक स्पेशल 11 मार्च से 1 अप्रैल तक चलाई जाएगी।इसी तरह 01449 Pune – दानापुर स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च तक रोज चलेगी और 01450 दानापुर–पुणे स्पेशल 12 मार्च से 2 अप्रैल तक संचालित होगी।
मुजफ्फरपुर, सहरसा और पूर्णिया के लिए भी सुविधा
05219 Muzaffarpur – आनंद विहार स्पेशल 13 मार्च से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी, जबकि 05220 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार स्पेशल 14 मार्च से 28 मार्च तक शनिवार को चलेगी।
05575 Saharsa – आनंद विहार स्पेशल 11 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को तथा 05576 आनंद विहार–सहरसा स्पेशल 17 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलाई जाएगी।
इसके अलावा 05579 Purnia Court – आनंद विहार स्पेशल 17 से 29 मार्च तक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को तथा 05580 आनंद विहार–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 19 से 29 मार्च तक गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी।
धनबाद से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन
झारखंड के यात्रियों के लिए भी राहत दी गई है। 03311 Dhanbad – Chandigarh स्पेशल 10 मार्च से 27 मार्च तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि 03312 चंडीगढ़–धनबाद स्पेशल 12 मार्च से 29 मार्च तक गुरुवार और रविवार को चलेगी।
इसके अलावा 03639 धनबाद–Shakur Basti स्पेशल 13 मार्च से 30 मार्च तक सोमवार और शुक्रवार को तथा 03640 शकूरबस्ती–धनबाद स्पेशल 14 मार्च से 31 मार्च तक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी।
वहीं 03309 धनबाद–दिल्ली स्पेशल 14 मार्च से 28 मार्च तक मंगलवार और शनिवार को तथा 03310 दिल्ली–धनबाद स्पेशल 15 मार्च से 29 मार्च तक बुधवार और रविवार को चलेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का फैसला
रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के बाद बड़ी संख्या में लोग काम और पढ़ाई के लिए अपने-अपने शहरों की ओर लौटते हैं। इसी को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त भीड़ से राहत मिल सके।


