Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान, शहरी में सबसे कम मतदान
Top Stories

जमशेदपुर – ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान, शहरी में सबसे कम मतदान

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 8, 2019Updated:December 8, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर कुल औसत मतदान 65.01% मतदान हुआ है।इस वजह से मतदान का प्रतिशत अभी बढ़ सकता है। सबसे ज्यादा मतदान बहरागोड़ा में हुआ है। यहां 75.36 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया है। सबसे कम मतदान जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 54.41 फीसद मतदान हुआ है।
इसके अलावा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 70.37 फीसद, पोटका विधानसभा क्षेत्र में 67.87 प्रतिशत, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में 65.78 फीसद, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 56.30 फीसद और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में 54.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जानकारी उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस में दी है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। रविवार को को ऑपरेटिव कॉलेज में मतदान अधिकारियों की डायरी की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद मतदान प्रतिशत का सही आंकड़ा सामने आएगा। उन्होंने कहा कि इस बार ईवीएम के बदलाव की दर काफी कम रही है। बैलट यूनिट 0.21 फीसद, कंट्रोल यूनिट .16 फीसद और वीवीपैट 0.53 परसेंट ही बदली गई है। उन्होंने कहा कि घाटशिला और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के 10 क्लस्टर को छोड़कर बाकी मतदान केंद्रों के मतदान अधिकारी कोऑपरेटिव कॉलेज में अपने ईवीएम जमा कर रहे हैं। 10 क्लस्टर के लोगों को क्लस्टर पर ही रोक दिया गया है। शनिवार की रात वह क्लस्टर पर बिताएंगे। रविवार को दोपहर 12:00 बजे तक वह कोऑपरेटिव कॉलेज आकर अपनी ईवीएम जमा करेंगे। जमशेदपुर पूर्वी में ईवीएम मशीन बदले जाने की अफवाह पर उन्होंने कहा कि इस बार कम ईवीएम मशीनें खराब हुई है। इस वजह से मतदान केंद्रों पर कम मशीनें बदली गई हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के बाद रिजर्व मशीनों की संख्या ज्यादा थी। इसी वजह से लोगों को कंफ्यूजन हुआ। लोगों की इसकी जानकारी दे दी गई है। अभी तक इस संबंध में किसी भी उम्मीदवार की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई उम्मीदवार शिकायत करता है तो उसकी जांच होगी। एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई थी। कहीं से हिंसा की खबर नहीं है। मानगो के उलीडीह, बागबेडा, सिदगोडा आदि इलाकों से छिटपुट झड़प की खबर थी। इन मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। घाटशिला में पुलिस को सूचना मिली थी कि गुड़ाबांधा प्रखंड के भाखड पुलिया के पास कुछ लोग आजसू प्रत्याशी के पक्ष में पैसे बांट रहे हैं। पुलिस ने वहां छापामारी की और 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुछ पैसे मिले हैं। प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि यह लोग आजसू प्रत्याशी के पक्ष में पैसे बांट रहे थे। पैसे बांट रहे तीनों लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। स्ट्रांग रूम के बाहर सीआरपीएफ की कंपनियां लगाई गई हैं। इसके बाद सुरक्षा का दूसरा घेराव और जवानों का रखा गया है। बाहरी स्तर पर जिला पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी से स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि घाटशिला और जुगसलाई इलाके के कुछ घोर नक्सल इलाकों में जिन पोलिंग पार्टियों को रोका गया है। रविवार की सुबह पूरे सुरक्षा बंदोबस्त में उन्हें जमशेदपुर लाया जाएगा। इस दौरान सड़कों को चेक किया जाएगा कि कहीं कोई लैंडमाइंस तो नहीं लगाया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा 13 से 19 अगस्त तक

August 13, 2025

AAJ KA RASIFAL :13 अगस्त 2025 बुधवार के पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

August 13, 2025

JAMSHEDPUR NEWS : मानगो की पेयजल, कचरा निस्तारण और जल निकासी की समस्या एक माह में दुरुस्त करें

August 12, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.