Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Hemant Soren Oxford Visit : यूनाइटेड किंगडम के शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सोमरविल कॉलेज का दौरा किया
Breaking News

Hemant Soren Oxford Visit : यूनाइटेड किंगडम के शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सोमरविल कॉलेज का दौरा किया

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

#छात्रों और शोधकर्ताओं ने झारखंड सरकार के साथ और अधिक सक्रिय सहभागिता में रुचि व्यक्त की
#एनवायरमेंटल पॉलिसी, क्लाइमेट एक्शन एवं सतत विकास जैसे क्षेत्रों में ऑक्सफोर्ड के रिसर्च कम्युनिटी और झारखंड सरकार के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा
=================
लंदन/रांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेंट जॉन्स स्कूल, ऑल सोल्स कॉलेज के बाद यूनाइटेड किंगडम के शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सोमरविल कॉलेज का दौरा किया। मुख्यमंत्री का स्वागत सोमरविल कॉलेज की प्रिंसिपल कैथरीन रॉयल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में किया गया। कैथरीन रॉयल सोमरविल कॉलेज की पूर्व छात्रा, पूर्व ब्रिटिश राजनयिक तथा नाटो की वरिष्ठ अधिकारी रह चुकी हैं। इस अवसर पर आदिवासी कल्याण, सतत विकास, जलवायु कार्रवाई, न्यायसंगत परिवर्तन तथा उच्च शिक्षा तक समान पहुँच के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व और कार्यों की सराहना की गई।

इस मौके पर ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की रिसर्च डायरेक्टर, स्मिथ स्कूल ऑफ एंटरप्राइज एंड द एनवायरनमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर एवं सीनियर रिसर्च फेलो प्रो. राधिका खोसला ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। संवाद के दौरान पर्यावरण नीति, जलवायु कार्रवाई एवं सतत विकास जैसे क्षेत्रों में ऑक्सफोर्ड के शोध समुदाय और झारखंड सरकार के बीच गहन सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

वर्ष 1879 में स्थापित सोमरविल कॉलेज को वैश्विक शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के उन प्रारंभिक कॉलेजों में से रहा है, जिसने ऐसे समय में महिलाओं को प्रवेश दिया जब उन्हें विश्वविद्यालय से वंचित रखा जाता था। सोमरविल कॉलेज के प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों में यूनाइटेड किंगडम की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (मानद उपाधि प्राप्तकर्ता) तथा विदेश में विधि की शिक्षा प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला कॉर्नेलिया सोराबजी शामिल हैं।
सोमरविल कॉलेज में ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट भी स्थित है, जिसकी स्थापना वर्ष 2013 में भारत सरकार के सहयोग से की गई थी। यह केंद्र सतत विकास, जलवायु कार्रवाई, सामाजिक न्याय, सुशासन और सार्वजनिक नीति के क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्वानों का एक सशक्त मंच है। वर्तमान में 40 से अधिक भारतीय विद्वान इस केंद्र से जुड़े हुए हैं और सोमरविल कॉलेज में अध्ययन एवं शोध कर रहे हैं।

स्वागत समारोह में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से जुड़े छात्र, शोधार्थी, भारतीय विद्वान, सिविल सेवक एवं शोधकर्ता उपस्थित रहे। इनमें झारखंड सरकार के अधिकारी रवि शंकर शुक्ला भी शामिल थे, जो वर्तमान में ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं तथा शहरी जल नीति एवं प्रबंधन पर शोध कर रहे हैं।

कॉलेज परिसर में अनौपचारिक संवाद के दौरान छात्रों और शोधकर्ताओं ने झारखंड सरकार के साथ और अधिक सक्रिय सहभागिता में रुचि व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सरकारी कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक नीतियों पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित करने तथा शासन, नीति निर्माण और क्रियान्वयन के झारखंड अनुभवों पर उन्हें संबोधित करने का आमंत्रण भी दिया।
यह स्वागत समारोह सोमरविल कॉलेज प्रशासन एवं भारतीय छात्र समुदाय द्वारा प्रदर्शित सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक रहा, जिसने ऑक्सफोर्ड और भारत के बीच ऐतिहासिक शैक्षणिक एवं बौद्धिक सेतु को और सुदृढ़ किया।

यह दौरा भारत के साथ सोमरविल कॉलेज के दीर्घकालिक जुड़ाव की पुनः पुष्टि करता है तथा ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के कार्यों और झारखंड राज्य की विकासात्मक, पर्यावरणीय एवं शासन प्राथमिकताओं के बीच स्पष्ट सामंजस्य को प्रदर्शित करता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:04 जून 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 4, 2026

RANCHI NEWS: झारखंड के 25 हजार पीडीएस डीलरों का छलका दर्द, 9 महीने से बकाया कमीशन के लिए राज्यपाल से गुहार

June 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा में अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पाएगी झारखंड सरकार, विकास पूरी तरह ठप: संजय सेठ

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.