
जमशेदपुर : जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को घाटशिला में मानसिक रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई. जिसमें 75 पुराने तथा पांच नए मरीजों की मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई. एमजीएम अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गिरी एवं डॉ. जया मोइत्रा एवं स्मिता हेम्ब्रम ने रोगियों की जांच की. इस दौरान सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए कहा गया. साथ ही मानसिक रोग के लक्षणों की जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मानसिक एवं विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक प्रदान की जाती है. इसके लिए स्थानीय विधिक सहायता केन्द्र या पीएलवी से संपर्क करने के लिए कहा गया. मौके पर ग्रेस इंडिया के विवेक त्रिवेदी ने संस्था की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से अवगत कराया तथा कहा कि आगामी 26 फरवरी को फिर मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा. मौके पर पीएलवी रानी सहित अन्य मौजूद थे.

