
जमशेदपुर।


मूबई और इसके आस-पास इलाके में हो रही बारिश का असर हावड़ा से टाटा होकर महाराष्ट्र की ओर जा रही ट्रेनो में भी पड़ा है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने मूबई में हो रहे बारिश के कारण३जून को हावड़ा से खुलने वाली 12810 हाव़ड़ा – मुबई मेल और 12262 हावड़ा –मुबई दुरतों को रद्द कर दिया गया है।वही चार जूलाई को हावड़ा से खुलने वाली 12222 हावड़ा-पूणे दुरतों को रद्द कर दिया गया।इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने मंगलवार को देर शाम अधिसूचना जारी कर दी है।

