सरायकेला: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जन्मदिन आदित्यपुर स्थित एस टाइप हनुमान मंदिर मैदान में आयोजित किया गया, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के संयोजक युवा नेता संजीव उर्फ बबुआ सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया ,जहां 5 पाउंड का केक काटकर स्वास्थ्य मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।
बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के तत्वाधान में आदित्यपुर एस टाइप हनुमान मंदिर मैदान में युवा नेता बबुआ सिंह उर्फ संजीव सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया, इस मौके पर यहां झारखंड बेरोजगार ऑटो चालक यूनियन का भी गठन किया गया ,जिसका संरक्षक बबुआ सिंह को बनाया गया और अध्यक्ष ओम सिंह को बनाया गया समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के लंबी आयु की कामना करते हुए केक काटकर लोगों के बीच बांटा गया, वही इस मौके पर दर्जनों ऑटो चालक चालकों के बीच भोजन के पैकेट ,सूखा राशन और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र भी दिए गए ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ,नील पदमा विश्वास, जूली महतो, शिक्षिका संध्या प्रधान, समेत अन्य लोग भी शामिल रहे, कार्यक्रम के समापन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पोस्टर पर एक शुभकामना हस्ताक्षर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जहां स्वास्थ्य मंत्री को हस्ताक्षर किए गए पोस्टर क्लब और यूनियन के सदस्यों द्वारा सार्वजनिक रूप से भेंट किया जाएगा, इस मौके पर क्लब के संयोजक और ऑटो चालक यूनियन के संरक्षक बबुआ सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया था
