जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव मुख्य सड़क में पिछले दिनों हुए सड़क हादसे का शिकार 10 वर्षीय बच्चे के परिजनों को माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने 1 लाख का मुआवजा राशि प्रदान किया जो सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा. गौरतलब है कि बीते दिनों छह माह पूर्व राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में जान जाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी स्तर पर 1 लाख मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया था इसी योजना के तहत शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह मुआवजा पीड़ित के परिजनों को प्रदान किया साथ ही अपने तरफ से पीड़ित के परिजनों को ₹20000 दिया था. इसके अलावा हिट एंड रन के तहत मुआवजा राशि के तौर पर ₹25000 पीड़ित परिवार और मिलेगा.
