
वरीय संवाददाता,जमशेदपुर,29 मार्च
शहरक के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में सदिग्ध अवस्था में शव पाये जाने का मामला प्रकाश मे आया है।पहली घटना एक शव शनिवार की सुबह खड़ंगाझार बस स्टैंड से शौचालय जाने वाले रास्ते में स्थित मैदान में लोगों ने खून से लथपथ देखा.इसके बाद स्थानीय लोगो के इस बात की पुलिस को जानकारी दी। मौके पर सिटी डीएसपी, टेल्को थाना प्रभारी पहुंचे और प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के साला अफजल हवारी ने बताया कि अब्दुल लतीफ मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहनेवाले थे। शादी के बाद वह जमशेदपुर आ गये और बस या टेंपो में खलासी का काम करने लगे। लतीफ का 11 वर्षीय पुत्र अब्दुल रहीम अपनी मां के साथ झरना बस्ती में रहता है। साला के अनुसार उसके जीजा पिछले तीन माह से घर नहीं आ रहे थे। दूसरी ओर अब्दुल लतीफ को जानने वाले टेंपो चालक अदालत खान व अब्दुल गफ्फार का कहना है कि वह नशे का आदी था। शुक्रवार को भी उसे देर रात तक खड़ंगाझार स्थित सरकारी शराब की दुकान में देखा गया था। हालांकि, पुलिस ने शक के आधार पर बस्ती के ही अमीरूद्दीन के छोटा भाई को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है। टेल्को थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आपस में शराब पीने-पिलाने को लेकर विवाद का है। चूंकि अब्दुल लतीफ शराब पीने के बाद किसी को कुछ समझता नहीं था और वह गाली-गलौज करने लगता था। प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि आपसी विवाद में हत्या की गयी है।
वही दुसरी घटना कदमा थाना क्षेत्र की है जहां दो


