जमशेदपुर।
एम जी एम थाना स्थित रविवार की सुबह हाथी के हमले से एक व्यक्ति को पटक पटक कर एक ग्रामीण को मार देने का मामला प्रकाश मे आया है। मृतक की पहचान बोड़ाम के रहने वाले सुखदेव भुईया के रुप मे की गई है।वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है। और घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।
इस सदर्भ मे बताया जाता है कि सुखदेव भुईया नामक व्यक्ति रविवार की सुबह जंगल की ओर लड़की के लिए जा रहा था। तभी एक हाथी के नजर उस पर गया। जब तक वह कुछ समझ पाता । तब तक हाथी ने उसे अपने सुर पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानिय ग्रामीणो के मदद से एम जी एम अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।